परमात्मा का नाम है सभी रोगों की दवा: डा.एस.पी. सिंह

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: जतिंदर प्रिंस। सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज की कृपा से संत निरंकारी सत्संग भवन बुल्लोवाल में ब्रांच के मुखी लखविंदर सुमन के नेतृत्व में सत्संग का आयोजन किया गया। इस मौके पर दसूहा ब्रांच के संयोजक महात्मा डा. एस.पी. सिंह जोनल टूर के दौरान पहुंचे। उन्होंने प्रवचन करते हुए कहा कि परमात्मा का नाम सभी रोगों की दवाई है। इंसान के सारे ही बिगडे़ हुए कार्यों को नाम ठीक कर देता है।

Advertisements

उन्होंने कहा कि मानव जीवन इंसान को इस निरंकार प्रभु की जानकारी के लिए मिला है और समय रहते इसी मानव जीवन में सतगुरु की शरण में जाकर इस निरंकार प्रभु का जानकारी हासिल करने अपने आने जाने के चक्र से मुक्ति पा लेनी चाहिए। समय तेजी से भागता जा रहा है कोई पता नहीं कौन सा स्वास इंसान का अंतिम स्वास होगा। उन्होंने कहा कि यह जो संसार दिखाई दे रहा है सब कुछ खत्म हो जाने वाला है जो रहने वाला है वह केवल इस निरंकार प्रभु का सिमरन ही है। अंत में मुखी महात्मा लखविंदर सुमन ने संयोजक महात्मा डा. एस.पी. सिंह व अन्य संगतों का धन्यवाद किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here