सदस्यता अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आम जनता में भी उत्साह: उद्योगपति करण

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के समर्थक एवं भाजपा की नीतियों को जनहितैषी नीतियां बताने वाले होशियारपुर से उद्योगपति करण कपूर ने कहा है कि भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर जहां कार्यकर्ताओं में उत्साह है वहीं आम जनता भी भाजपा की सदस्य बनने के लिए काफी उत्सुक है। उन्होंने कहा कि श्री मोदी की नीतियों पर देश ने बहुत ही कम समय में विकास की एक दूरी तय की है तथा अब जब कि श्री मोदी को पुन: प्रधानमंत्री बनाकर देश की जनता ने उनपर विश्वास प्रकट किया है तो ऐसे में केन्द्र सरकार और भी बेहतर नीतियों पर कार्य कर रही है।

Advertisements

जिसका आने वाले थोड़े ही समय में देश के हर नागरिक को लाभ मिलेगा जैसा कि पहले चलाई गई योजनाओं का मिल रहा है। करण कपूर ने कहा कि होशियारपुर में भी भाजपा कार्यकर्ता पूरी मेहनत के साथ सदस्यता अभियान को लेकर जुटे हुए हैं और उम्मीद है कि इस बार सदस्यता अभियान के समस्त रिकार्ड टूट जाएंगे, क्योंकि भाजपा की नीतियों पर जनता पहले ही मोहर लगा चुकी है तथा आज भाजपा देश ही नहीं बल्कि विश्व की सबसे बड़ी व लोकप्रिय पार्टी के रुप में स्थापित हो चुकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here