सौतेले बाप ने नाबालिग बेटी से की अश्लील हरकतें, लडक़ी का शोर सुन मां ने छुड़ाया

दसूहा (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: ईशान पराशर। मूल रूप से बिहार के जहानाबाद जिले की निवासी 13 वर्षीय नाबालिग लडक़ी ने अपने सौतेले पिता पर उसके साथ अश्लील हरकतें व जबरदस्ती करने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। थाना दसूहा पुलिस ने शिकायत मिलने पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। हाल निवासी चक्क बामू थाना दसूहा निवासी पीडि़त युवती ने बताया कि उसका जन्म 2006 में हुआ था तथा उसके पिता की 10 साल पहले मौत हो गई थी।

Advertisements

उसने बताया कि पिता की मौत के एक साल बाद ही उसकी माता ने बीरबल पुत्र अर्जुन निवासी बिहार से दूसरी शादी कर ली थी। उसकी छोटी बहन व दो छोटे भाई हैं तथा वे सभी चक्क बानू में किराये के मकान में रहते हैं। उसने बताया कि उसका सौतेला पिता कुछ दिन से उस पर बुरी नजर रख रहा था तथा उसने इस बारे में अपनी मां को बताया था। पीडि़ता ने बताया कि 31 जुलाई को सुबह करीब 7 बजे उसकी छोटी बहन घर पर ही थी तथा वह बैड पर लेटी हुई थी। उसका सौतेला बाप भी पास ही लेटा हुआ था। उसने बताया कि उसी दौरान उसके सौतेले बाप ने उसके साथ गलत हरकतें व जबरदस्ती करनी शुरु कर दी। इस पर उसने शोर मचाना शुरु कर दिया और शोर सुनकर उसकी मां ने वहां पहुंचकर उसे उसके चंगुल से छुड़ाया। उसका सौतेला पिता उन्हें धमकियां देने लगा तथा वे डर के मारे घर से नहीं निकली।

दसूहा पुलिस ने बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ आई.पी.सी. एक्ट 1860 की धारा 354 तथा पॉक्सो एक्ट 2012 की धारा 10 के अधीन मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरु कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here