ऑल इंडिया मुशाहरे में शायरों ने बांधा समय, परमवीर बाठ को दिया गया प्रो. औजला आवार्ड

AE ÁËÚ ÁËà êÆ A@ Ç÷ñ•Å ñ¶ÖÕ î§Ú Ô¹ÇôÁÅðê¹ð òñ¯º ÕðòŶ î¹ôÅÇÂð¶ î½Õ¶ êðîòÆð ÇÃ§Ø ìÅá 鱧 ÃéîÅÇéå Õðç¶ Ô¯Â¶ ÁËâò¯Õ¶à ðØòÆð ÇÃ§Ø à¶ðÇÕÁÅäÅ å¶ Ô¯ðÍ (Ô¶á») ÔÅ÷ð ÇÂÕ¾áÍ åÃòÆð»: ÔîôÅÇÂé Ãà±âÆú

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: गुरजीत सोनू/जतिंदर प्रिंस। जिला लेेखक मंच होशियारपुर द्वारा होटल प्रैजीडेंसी में आल इंडिया मुशाहरा व प्रो. मोहन सिंह औजला आवार्ड 2019 प्रदान करने हेतु एक कार्यक्रम मंच के कनवीनर रघवीर सिंह टेरकियाना की अगुवाई में करवाया गया। रविवार 15 सितंबर को करवाए गए इस कार्यक्रम में देश के अलग-अलग भागों से पहुंचे प्रसिद्ध शायरों व लेखकों ने भाग लिया। इस दौरान शायरों ने हिंदी, पंजाबी तथा उर्दू में अपने नज़में, गज़लें तथा कविताएं सुनाकर माहौल को खुशगवार बना दिया। इस वर्ष का प्रो. मोहन सिंह औजला आवार्ड 2019 बुद्धिजीवी परमवीर सिंह बाठ को प्रदान किया गया। मंच के कनवीनर रघुवीर सिंह टेरकियाना ने बहुत ही शायराना अंदाज में मंच का संचालन किया।

Advertisements

अपने कलाम पेश करने वालों में उलफद बटालवी ए.डी.सी. तरनतारन, परमजीत सिंह विर्क आई.पी.एस. मोहाली, रहिबर ताबानी बारांबांकी (यू.पी.), हरबंस सिंह अकस (राजस्थान), राकेश दिलबर सुलतानपुरी (यू.पी.), प्रेम कुमार साहिल देहरादून (उत्तराखंड), नरेश निसार (हि. प्रे), एजाज फारूकी इलाहाबाद (यू.पी.), अर्श सहिबाई (जम्मू कश्मीर), चमन लाल शर्मा चंडीगढ़, ललित चौबे आरटिस्ट (दिल्ली),सलाम जाफरी अयोध्या (यू.पी.),रविंदर रवि अंबाला (हरियाणा), प्रो. मुहम्मद रफी मलेरकोटला, वरुण आनंद लुधियाना, जनाब कशिश होशियारपुरी, जमीर अली जमीर मलेरकोटला, डा. जनमीत कोलपुर, प्रो. हरदयाल सागर नकोदर, अजीत लंगेरी माहिलपुर, अमिता सागर नकोदर, नरिंदरपाल कंग जालंधर, बलविंदर कौर बरियाणा होशियारपुर, गुरदयाल रोशन लुधियाना, डा. अमरजीत अनीश तलवाड़ा, अशोक अर्श होशियारपुर, समरजीत सिंह शम्मी तलवाड़ा आदि थे।

मंच के कनवीनर रघवीर सिंह टेरकियाना ने बताया कि भविष्य में भी ऐसे प्रोग्राम जारी रहेगे व आने वाले समय में मुशाहरे को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर लेकर जाने के लिए बाहरी देशों के शायरों को भी विशेष तौर पर बुलाया जाएगा। समागम लोगों के मनो पर एक छाप छोड़ गया और शायरों के अच्छे शेयर लोगों के ज़हन में बहुत देर तक घूमते रहेंगे। इस मौके पर जिला लेखक मंच के कार्यक्रम में गणमान्यों में मास्टर रमेश मुकेरियां, डा. मुझैल सिंह गढ़दीवाला, रविंदर शेरगिल वकील, एडवोकेट तरसेम सैनी दसूहा, लखवीर सिंह मीरपुर, एडवोकेट डी.एस. संधू, हरीश तिवाड़ी जालंधर, एडवोकेट रिपूरदमन भाटिया, एडवोकेट एस.एस. सोहल, प्रमोद पप्पू जाजा, दिनेश शर्मा मुकेरियां, विकास कौंडल कोठी नारंगपुर, पी.के. शर्मा दसूहा, मनजीत प्रीत नीतपुरी, एडवोकेट पी.एस. पल्लव, हरदयाल सिंह अरनियाला,

महिंदर लाल सटैनो, महिंदर पाल कर्लक, क्रांति शर्मा एक्सपर्ट, नीरज शिक्षार्थी, नरिंदर नैशनल एथलीट, मनप्रीत रहेसी, मनोचा कोर्ट कर्लक, राजीव बजाज, परमजीत सिंह कलियाणा, संदीप सोनू फोटोग्राफ्र, एडवोकेट शनजीत सैनी, रूपन नैशनल आवार्डी, जसप्रीत सैनी टांडा, जोगा सिंह कूकोवाल, एडवोकेट वी.के. दत्ता, पवन अरोड़ा, एडवोकेट डी.एम. शर्मा, दलजिंदर सिंह यूनाईटड इंजीनियरिंग होशियारपुर, कुलविंदर सिंह चीमा होशियारपुर व अलग-अलग प्रांतों से आए शायरों ने पंजाबी लोगों के प्यार की प्रशंसा की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here