सेवा सप्ताह को समर्पित भाजयुमो ने करवाया हॉकी मैच

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। जिला भाजपा युवा मोर्चा द्वारा प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी के जन्मदिवस को समर्पित सेवा सप्ताह के अंतर्गत होशियारपुर के रेलवे मंडी ग्राउंड में लड़कियों का हाकी मैच करवाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद, मेयर शिव सूद, जिलाध्यक्ष विजय पठानिया उपस्थित हुए।
इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी आज विश्व के प्रसिद्ध नेता बन कर भारत का मान बढ़ा रहे है। भाजपा ने अपने लोकप्रिय जननेता के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर पूरे देश में सेवा सप्ताह मनाने का कार्यक्रम लिया है। इसके अंर्तगत युवा मोर्चा अध्यक्ष रणजीत सिंह राणा के नेतृत्व में युवा मोर्चा ने लड़कियों का हाकी मैच करवाया। श्री सूद ने कहा कि युवा वर्ग खेलो के माध्यम से देश समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभा रहा है उसमें लडक़ों के साथ साथ लड़कियां भी बराबर भाग ले रही है। युवा वर्ग बधाई का पात्र है।
इस मौके पर जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष रंजीत सिंह राणा ने बताया कि महाराणा प्रताप हॉकी अकेडमी व संत बाबा भाग सिंह हाकी टीम के बीच हाकी मैच करवाया गया। जिसमें सन्त बाबा भाग सिंह हाकी टीम, जालंधर विजेता टीम रही। इस मौके पर बाबा राममूर्ति, सतीश बावा, निपुण शर्मा, जिला युवा मोर्चा महामंत्री जिन्दू सैनी, राजा सैनी,चिंटू हंस,अमित आंगरा,शिव कुमार काकू,अशोक शोकी, संजू अरोड़ा, डा. राजीव कोहली, अरुणदीप, संदीप कुमार, डिम्पल राजा, सुक्खा बाबा, लक्की ठाकुर, बलविंदर विरदी, राजन शर्मा, कृष्ण चौधरी, कर्ण मेहता, आशीष कुमार, नीतीश, हरप्रीत सिंह आदि उपस्थित थे।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here