रामायण से सीख लेकर हम बना सकते हैं अपना जीवन सफल: डा. रमन घई

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। नवरात्रों के उपलक्ष्य में बंसी नगर वैल्फेयर सोसायटी के द्वारा श्री रामयाण का भोग आरंभ किया गया। इस अवसर पर वैल्फेयर सोसायटी के अध्यक्ष डा. रमन घई ने कहा कि हम रामायण से शिक्षा लेकर अपने जीवन को सरल व सफल बना सकते हैं। आज शुरू हुए नवरात्रों के उपलक्ष्य में उन्होंने समूह नगर निवासियों को बधाई देते हुए कहा कि आज से हजारों वर्ष पहले भगवान वाल्मीकि जी ने महा ग्रंथ रामायण की रचना कर हमें शुद्ध व सरल जीवन जीने की सीख दी।

Advertisements

उन्होंने कहा कि रामायण जैसे महा ग्रंथ जिससे भगवान श्री राम जी के जीवन व रामायण के अन्य पात्रों से जीवन में सेवा सर्मपण व त्याग का ज्ञान मिलता है। जिसका हम सभी को उचारण करना चाहिए। उन्होंने नवरात्रों के उपलक्ष्य में रामायण का शुभारंभ करते हुए देश में सामाजिक कुशलता व तरक्की की कामना की। इस अवसर पर पंडित वकील तिवाड़ी ने मंत्रों उचारण के साथ श्री रामायण जी के पाठ की शुरुआत करवाई।

इस अवसर पर बिल्ला, मोहित सिद्धू, हरीश बेदी, सुरिंदर ठाकुर, देस राज, राणा, पंडित वकील तिवारी, मोहित तिवारी, राजू, अशोक कुमार, अनीता तिवारी, रेणू, प्रभा देवी, गंगा देवी, विजय लक्षमी आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here