अंतर्राष्ट्रीय दिवस पर ट्रस्ट ने सेवा केंद्र के बजुर्गों का किया सम्मान

टांडा उड़मुड़ (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: रिषीपाल। भाई कन्हैया जी चैरिटेबल ट्रस्ट उड़मुड़ की ओर से बजुर्गों की भलाई के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस पर ट्रस्ट की ओर से चलाए जा रहे बजुर्गों के सेवा केंद्र में एक समागम करवाया गया। ट्रस्ट के संस्थापक प्रधान उज्जल सिंह के नेतृत्व में आयोजित समागम दौरान डीएसपी गुरप्रीत सिंह मुख्य मेहमान के रूप में शामिल हुए। इस दौरान ट्रस्ट के सेवादार सेवामुक्त डीएसपी अजीत सिंह , सेवामुक्त हैड मास्टर संतोख सिंह , पार्षद लखविंदर सिंह मुल्तानी तथा डॉ बलबीर सिंह ने ट्रस्ट की ओर से बजुर्गों के सेवा संभाल के लिए चलाए जा रहे सेवा केंद्र में मिलने वाली सहूलतों के बारे में जानकारी दी।

Advertisements

इस दौरान मुख्य मेहमान डी.एस.पी गिल ने सौ साल की उम्र वाले तथा जीवन में ऊंचा मुकाम हासिल करने वाले बजुर्ग तरलोचन सिंह तुली, उधम सिंह मूनका, कोच हरजाप सिंह तथा उज्जल सिंह को सम्मानित किया। इस दौरान प्रिंपल इन्दर कुमार साहनी, अजीत सिंह, आज्ञाराम सैनी, अर्जन सिंह, डा. रणजीत सिंह, राजविंदर सिंह, सुखवीर सिंह, वरिंदर पुंज, नरिंदर सिंह, डा. बूटा सिंह, तरलोचन सिंह रही, डा. शिवचंद, अनूप सिंह, कश्मीरा सिंह, संता सिंह, अवतार सिंह, अमरजीत सिंह, अजीत सिंह गोराया आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here