महिलाओं की आत्मनिर्भरता से होगा समाज का उत्थान: सांपला

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। महिलाओं की भूमिका किसी भी परिवार एवं समाज से उत्थान के लिए निर्णायक मानी जाती है और अगर महिला आत्म निर्भर होती है, तो उसका लाभ पूरे परिवार को मिलता है। उपरोकत शब्द पूर्व केन्द्रीय राज्य मंत्री विजय सांपला ने भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश सचिव नीति तलवाड़ द्वारा गांव छावनी कलां में सरबत दा भला सिलाई सैंटर मे महिलाओं के साथ दीवाली मनाने के अवसर पर कहे।

Advertisements

पार्षद नीति तलवाड़ ने महिलाओं संग मनाया दीवाली का त्यौहार

श्री सांपला ने कहा कि रोजगार के छोटे छोटे साधनों से परिवार की आमदन को बढ़ाया जा सकता है। उन्होने कहा कि मेहनत व लग्र से हर मुकाम को हासिल किया जा सकता है। इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश सचिव नीति तलवाड़ ने कहा कि पिछले कुछ समय से घरेलू महिलाओं को साधन सम्पन्न बनाने के लिए कई प्रयास किए गए हैं, इन में से सिलाई सैंटर भी एक प्रयास है।

पार्षद तलवाड़ ने बताया कि विधान सभा हल्का होशियारपुर में 37 महिला केन्द्र बना कर 600 परिवारों को साधन सम्पन्न किया जा चुका है। उन्होने कहा कि आज इन मेहनतकश महिलाओं के संग दीवाली मना कर उन्हे गर्व महसूस हो रहा है। इस अवसर पर यूथ डिवैलपमैंट बोर्ड, पंजाब के पूर्व चेयरमैन संजीव तलवाड़, जसविंदर सिंह, सिलाई सैंटर की महिलाएं व अन्य गांव वासी भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here