थाना सिटी पुलिस को मिली सफलता, प्रतिबंधित कैप्सूल व गोलियों सहित दो युवक व महिला गिरफ्तार

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: गुरजीत सोनू/जतिंदर प्रिंस। थाना सिटी पुलिस ने एस.एस.पी. गौरव गर्ग द्वारा नशा तस्करों खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत डी.एस.पी. सिटी होशियारपुर जगदीश राज अत्री की अगुवाई में दो युवकों तथा एक महिला को भारी मात्रा में प्रतिबंधित गोलियों तथा कैप्सूल सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

Advertisements

इस संबंधी प्रैसवार्ता के दौरान जानकारी देते हुए डी.एस.पी. सिटी होशियारपुर जगदीश राज अत्री ने बताया कि 5 नवंबर 2019 को बाबा झूलण शाह नजदीक भंगी चो काजवे के पास नाकाबंदी के दौरान एक स्कूटरी पी.बी. 07 ए.एच. 7906 पर सवार होकर आ रहे 2 नौजवान जिनमें गुरविंदर सिंह पुत्र गुरमीत सिंह निवासी मंड थाना फिल्लौर हाल निवासी केयर ऑफ लाडी निवासी फोकल प्वाइंट बैक साइड ई.एस.आई. डिस्पेंसरी थाना माडल टाऊन होशियारपुर को प्रतिबंधित कैप्सूल के 1660 पत्ते कुल 15200 कैप्सूल और 365 पत्ते कुल 5475 नशीली गोलिया और मनप्रीत पुत्र तीर्थ राम निवासी ढैपुर कपूर नजदीक कठार थाना आदमपुर जिला जालंधर के पास से 480 पत्ते कुल 4800 नशीली गोलिया और 180 पत्ते कुल 1800 नशीले कैप्सूल बरामद करके इन दोनों आरोपियों खिलाफ मामला दर्ज किया गया। जिसकी तफ्तीश थाना सिटी के ए.एस.आई. गुरविंदर सिंह द्वारा की जा रही है।

आरोपी गुरविंदर सिंह से पूछताछ दौरान उसकी पत्नी कुलजीत कौर पत्नी गुरविंदर सिंह को भी गिरफ्तार किया गया है और उससे 2300 नशीले कैप्सूल बरामद किए गए। इसी दौरान आरोपियों से कुछ नकदी तथा दो मोबाइल फोन भी बरामद हुए है। आरोपी गुरविंदर सिंह के खिलाफ पहले भी 5 जनवरी 2019 को एन.डी.पी.एस. एक्ट थाना माडल टाऊन होशियारपुर में मामला दर्ज है। जिसमें आरोपी से 7500 नशीले कैप्सूल बरामद किए गए थे। जिसमें वह जमानत पर है। थाना सिटी पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपियों से अन्य पूछताछ जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here