लायंस क्लब गौरव ने 550वें प्रकाशपर्व के उपलक्ष्य में करवाया धार्मिक समागम

टांडा उड़मुड़(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: रिषीपाल। समाजसेवी संस्था लायंस क्लब टांडा गौरव की ओर से श्री गुरु नानक देव जी के 550 वें प्रकाश पर्व को समर्पित एक धार्मिक समागम करवाया गया। शिमला पहाड़ी पार्क में क्लब प्रधान राजन बत्रा, राजीव कुकरेजा, गुलशन अरोड़ा और डाक्टर केवल सिंह की देखरेख में करवाए गए इस धार्मिक समागम के दौरान क्लब की टीम ने सरबत के भले की अरदास की। इस दौरान श्री सुखमणि साहिब जी के पाठ के भोग के उपरांत भाई सुखजिंदर सिंह के रागी जत्थे ने संगत को गुरबाणी कीर्तन से निहाल किया।

Advertisements

इस दौरान क्लब की ओर से अलग-अलग वक्ताओं ने कहा कि क्लब की समूह टीम श्री गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं पर चलते हुए क्षेत्र में पर्यावरण संभाल व समाज सेवा के अलग-अलग प्रोजेक्ट चला रही है। उन्होंने इन प्रोजेक्टों का दायरा और विशाल करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार विधायक संगत सिंह गिलजियां ने क्लब सदस्य को प्रकाश पर्व की शुभकामनाये देते क्लब के शिमला पहाड़ी पार्क प्रोजेक्ट के लिए 3 लाख की ग्रांट देने की घोषणा की।

इस मौके पर विधायक संगत सिंह गिलजियां, अरविंदर सिंह रसूलपुर, लखविंदर सिंह लक्खी, हरी कृष्ण सैनी, करनैल सिंह मालवा, रणजीत सिंह, अवतार सिंह बॉबी, दलजीत सिंह सोढ़ी, जगदीप मान, प्रेम जैन, रोहित टंडन, कुलदीप सिंह, हेमंत मैनराए, देव शर्मा, सुरेश जैन, केवल खुराना, राकेश बिट्टू, राजेश लाडी, जगजीवन जग्गी, रविंद्र पाल सिंह गोरा, आशु वैद, ओ.पी. शर्मा, बलराज, वरिंदर पुंज, दीपक जैन, रोहित टंडन समूह क्लब सदस्य मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here