बी.एस.एन.एल के सहयोग से शहर के अलग-अलग स्थानों पर लगाए जाएंगे सी.सी.टी.वी. कैमरे: अजीत कुमार

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। बी.एस.एन.एल. ने होशियारपुर में चल रही टैलीकॉम सेवाओं में अलट्रा हाई बैंडविथ आप्टीकल फाइबर नैटवर्क के इस्तेमाल ने पंजाब सरकार के सी.सी.टी.वी. सर्विलेंस प्रौजेक्ट को कामयाब किया है। अजीत कुमार जनरल मैनेजर ने बताया कि इस प्रौजेक्ट के पहले चरण का उद्घाटन कैबिनेट मंत्री पंजाब सुंदर शाम अरोड़ा की ओर से 22 नवंबर को किया गया। जिसमें जिलाधीश ईशा कालिया, जिलाधीश (अतिरिक्त) हरप्रीत सिंह सूदन, एस.एस.पी. गौरव गर्ग आदि शामिल थे।

Advertisements

अजीत कुमार ने बताया कि इस प्रौजेक्ट के दौरान 75 सी.सी.टी.वी कैमरे होशियारपुर के 26 अलग-अलग स्थानों पर लगाए जाएंगे। इस ऑप्टिकल फाईबर की सहायता से होशियारपुर ट्रेकिंक की लाइव वीडियो तीन पुलिस थानों सदर, सिटी व मॉडल टाऊन में उपलब्ध रहेगी। जिससे होशियारपुर शहर में ट्रैफिक की समस्या को कंट्रोल किया जाएगा तथा शहर में होने वाले किसी भी क्राइम का पता लगाकर असामाजिक तत्वों पर नकेल कसी जा सके।

बी.एस.एन.एल. होशियारपुर तथा पी.डब्ल्यू. डी. होशियारपुर इस प्रौजेक्ट पर एकजुट होकर काम कर रहे हैं। कैबिनेट मंत्री अरोड़ा ने इस प्रौजेक्ट को कामयाब बनाने में बी.एस.एन. एल. होशियारपुर की सराहना की। बी.एस.एन.एल. की तरफ से और भी कई सुविधाएं जैसे कि 49 मोबाइल, ब्राडबैंड (ओ.एफ.सी./ कॉपर, आर.एफ. मीडिया), लैंडलाईन, लीज लाईन, एम.पी.एल.एस., विंग- वी.ओ.आई.पी, पी.आर.आई., ई.पी.ए.बी.एक्स सस्ते दामों पर उपलब्ध करवाई जा रही है। जनता को इन सुविधाओं का सरकार कंपनी बी.एस.एन.एल. से भरपूर लाभ उठाना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here