धूमल की पसंद को चुनौती देने वालों को मिला सबक़, बमुश्किल बने सदस्य

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: रजनीश शर्मा। अपने आपको धूमल का हनुमान कहलवाने में गर्व महसूस करने वाले बलदेव शर्मा को जिला भाजपा अध्यक्ष बनने से रोकने में असफल रूप से सक्रिय रहे लोगों को जिला भाजपा कार्यकारिणी में सबक़ सिखाया गया है। जो लोग कभी जिला भाजपा अध्यक्ष पद का सपना देख रहे थे, रविवार को घोषित सूची में बमुश्किल उन्हें जिला कार्यकारिणी में केवल सदस्य मनोनीत किया गया है।इनमें से कुछ वे लोग हैं जिन्होंने धूमल की पसंद को चुनौती देने की असफल कोशिश की थी।

Advertisements

सीधे शब्दों में कहा जाए तो हमीरपुर जिला भाजपा कार्यकारिणी में धूमल समर्थकों का दबदबा देखने को मिल रहा है। जिला अध्यक्ष बलदेव शर्मा ने नई कार्यकारिणी में महिला शक्ति को भी महत्वपूर्ण पदों पर विराजित कर सम्मान दिया है। पार्टी में लम्बे समय से कार्यरत उषा बिरला और वीना शर्मा को जिला भाजपा में नए उपाध्यक्ष पदों पर ज़िम्मेदारी दी गयी है। वहीं, पवना धीमान और आशा शर्मा जिला भाजपा की नई सचिव होंगी। युवा अभयवीर सिंह (लवली) अब हरीश शर्मा के साथ मिल कर जिला हमीरपुर भाजपा महामंत्री का काम सम्भालेगे।

हमीरपुर जिला भाजपा कार्यकारिणी में धूमल समर्थकों का दबदबा

मीडिया से मधुर सम्बन्धों के कारण अंकुश दत्त शर्मा को जिला भाजपा में एक बार फिर प्रेस सचिव के पद पर ज़िम्मेदारी सौंपी गयी है। पिछले कार्यकाल में अंकुश दत्त शर्मा ने जिला मीडिया प्रभारी के रूप में प्रशंसनीय कार्य किया था। उधर, कऱीब पाँच दर्जन लोगों को जिला भाजपा कार्यकारिणी में सदस्य बनाया गया है। यदि सदस्यों की सूची में नजऱ दौड़ाई जाए तो इनमें से तीन-चार लोग जिला भाजपा अध्यक्ष पद का ख़्बाव देख रहे थे। इनमें से कुछ तो बलदेव शर्मा को ज़िला अध्यक्ष पद पर नियुक्ति के ख़िलाफ़ लामबंद भी हो गये थे।

इसके बावजूद बलदेव शर्मा हमीरपुर भाजपा के अध्यक्ष चुन लिए गये थे। इस बारे में जिला भाजपा अध्यक्ष बलदेव शर्मा का कहना है कि जिला भाजपा कार्यकारिणी में अनुभवी, कर्मठ, युवा कार्यकर्ताओं के अलावा मातृशक्ति को प्रमुख पदों पर नियुक्ति दी गयी है। यह अबतक की सबसे संतुलित कार्यकारिणी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here