इंजी. भूपिंदर अकाली दल के सर्कल बागपुर के प्रधान नियुक्त, बीबी जोश ने की नियुक्ति

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। शिरोमणि अकाली दल के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की एक बैठक का आयोजन किया गया। इस मौके पर पूर्व मंत्री बीबी महिंदर कौर जोश विशेष तौर से पहुंची। इस दौरान उन्होंने इंजी. भूपिंदर सिंह महिंदीपुर को बागपुर सर्कल का प्रधान नियुक्त किया। इस मौके पर बीबी जोश ने कहा कि मौजूदा सरकार से लोगों का मोह भंग हो चुका है तथा कैप्टन अमरिंदर सिंह ने जनता से जो वायदे किए थे उन्हें पूरा करने में वह पूरी तरह से असफल रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश की जनता फिर से पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के समय को याद करके कैप्टन को कमान दिए जाने की अपनी गलती पर अफसोस जता रही हैं।

Advertisements

बीबी जोश ने इंजी. भूपिंदर सिंह से कहा कि वह मजबूत टीम के साथ पार्टी के विस्तार की तरफ विशेष ध्यान दें और आगामी चुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित बनाने में अपना अहम योगदान डालें।

इस अवसर पर सर्कल प्रधान नियुक्त किए जाने पर इंडी. भूपिंदर सिंह ने बीबी जोश व पार्टी की हाई लीडरशिप का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि अकाली दल ने सदैव प्रदेश और प्रदेश वासियों के हितों की बात की है और करती रहेगी। इस मौके पर सुखदेव सिंह सतौर, हरप्रीत सिंह मिठेवाल, सुखजिंदर सिंह सुक्खा, शिंगारा सिंह चीमा, बलविंदर सिंह कांटीयां, देसराज बसी मुद्दा, मनोहर लाल, अवतार सिंह ढोलोवाल, सरपंच सुनीता बडवाल, गुरमीत सिंह, नंबरदार जसविंदर सिंह बागपुर, जगजीवन सिंह, जोगिंदर सिंह सतौर, सुरजीत सिंह खुण-खुण, कुलविंदर सिंह सतौर व पंच सुनीता मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here