सुक्की चोई आश्रम के अध्यक्ष प्रो. हरि प्रकाश सूद का निधन, शोक की लहर

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। साधु सेवा मुंशी राम सूद बोर्ड ऑफ ट्रस्ट बहादुरपुर (सुक्की चोई आश्रम) के अध्यक्ष प्रो. हरि प्रकाश सूद का 19 मार्च को निधन हो गया था।

Advertisements

इस पर दुख व्यक्त करते हुए ट्रस्ट के सचिव अशोक मल्ही ने बताया कि स्व. प्रो. हरि प्रकाश सूद इस संस्था के संचालक मुंशी राम सूद के सुपुत्र थे तथा उनका सारा जीवन आश्रम की सेवा में व्यतीत हुआ। उन्होंने कहा कि प्रो. सूद के जाने से अपूर्णीय क्षति हुई है। उन्होंने कहा कि परमात्मा उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here