पंजाब सरकार की नजर में कोरोना के खिलाफ भागीदारी देने वाले हर व्यक्ति का सम्मान: अरोड़ा

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री पंजाब सुंदर शाम अरोड़ा ने जरुरतमंदों की मदद के लिए किए जा रहे कार्यों को गति देते हुए आज सिविल अस्पताल होशियारपुर में ठेके पर रखे 35 सफाई कर्मचारियों जिनमें एंटी लारवा स्टाफ के कर्मचारी भी शामिल है, को राशन वितरित किया।

Advertisements

कैबिनेट मंत्री श्री अरोड़ा की ओर से प्रत्येक कर्मचारी को दिए गए 20 किलो राशन में 10 किलो आटा व 10 किलो घरेलू उपयोग का अन्य जरुरी राशन का सामान शामिल है। इस दौरान उनके साथ सिविल सर्जन डा. जसवीर सिंह भी मौजूद थे।

– कहा, पंजाब सरकार आम लोगों व जरुरतमंदों तक पहुंचा रही है हर जरुरी सुविधा

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि कोरोना वायरस के खिलाफ इस जंग में स्वास्थ्य विभाग का हर एक अधिकारी व कर्मचारी अहम भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि फील्ड स्तर पर सफाई सेवक व एंटी लारवा स्टाफ लोगों की सुरक्षा को यकीनी बनाने के लिए जो कार्य कर रहे हैं वह प्रशंसनीय है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार हर उस व्यक्ति का सम्मान करती है जो कि कोरोना के खिलाफ इस जंग में अपनी भागीदारी दे रहा है।

– कैबिनेट मंत्री ने सिविल अस्पताल में सामाजिक दूरी बरकरार रखते हुए कांट्रेक्ट पर रखे 35 सफाई कर्मियों व एंटी लारवा स्टाफ को भेंट किया राशन

कैबिनेट मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि लोगों की सुरक्षा के लिए लगाए गए इस कफ्र्यू के दौरान आम लोगों व जरुरतमंदों तक हर जरुरी सुविधा पहुंचे इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि जरुरतमंदों तक जहां सरकार व संस्थाओं के सहयोग से भोजन पहुंचाया जा रहा है वहीं आम लोगों के लिए करियाना व दवाईयों जैसे जरुरी समान की होम डिलीवरी भी सुनिश्चित बनाई गई है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि उनकी सुरक्षा में हर जरुरी सेवा के लिए जरुरी विभाग फील्ड में सेवाएं दे रहे हैं, इसलिए वे घरों में बैठकर कोरोना वायरस के खात्मे के लिए सहयोग करें। इस अवसर पर सहायक सिविल सर्जन डा. पवन कुमार, डा. जसविंदर सिंह के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here