कैबिनेट मंत्री अरोड़ा के प्रयास से जरूरतमंद लोगों तक पहुंच रहा राशन: धीर

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। शहर के धार्मिक सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों की तरफ से जहां जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए खाना व जरूरत का सामान मुहैया करवाया जा रहा है वहीं पंजाब सरकार तथा कैबिनेट मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा की तरफ से लोगों की मदद के लिए हाथ बढ़ाया जा रहा है। उक्त विचार वार्ड नंबर 37 के पूर्व पार्षद सुदर्शन धीर ने कैबिनेट मंत्री अरोड़ा के सहयोग से जरूरतमंदों के लिए भेजे गए राशन को वितरित करते हुए व्यक्त किए।

Advertisements

इस मौके पर पार्षद धीर ने कहा कि इस आपदा की घड़ी में जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आना देश के प्रति हमारे प्यार को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि आज कोरोना वायरस के चलते देश पर जो आपदा आ गई है ऐसी स्थिति में लोगों द्वारा एक-दूसरे से दूरी बनाई जा रही ह परंतु सही मायनों में यही दूरी लोगों को भाईचारक सांझ से करीब लाने में प्रयासरत है।

इस मौके पर पार्षद धीर ने कैबिनेट मंत्री अरोड़ा द्वारा किए जा रहे प्रयास की सराहना की तथा कहा कि कैबिनेट मंत्री अरोड़ा पहले ऐसे मंत्री हैं जो आम लोगों के बीच एक आम नागरिक की तरह मिलते हैं तथा प्रत्येक व्यक्ति से अपने पारिवारिक सदस्य की तरह ही पेश आते हैं। उन्होंने कहा कि इस समय अगर किसी जरूरतमंद के घर में कोई बीमार हो तो उनसे 98159-71371 नंबर पर संपर्क करें वे अपनी गाड़ी उनकी सेवा में लगाएंगे तथा उन्हें अस्पताल पहुंचाकर संभव मदद करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here