ठीकरी पहरे पर रोकने से गुस्साए व्यक्ति ने चलाई गोली, पंच मनदीप व युवक चंदनदीप घायल

टांडा उड़मुड़ (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: रिषीपाल। गांव कंधाला जट्टां में ठीकरी पहरा दे रहे नौजवानो पर गोली चलाने वाले गांव के व्यक्ति के खिलाफ टांडा पुलिस ने मामला दर्ज किया है। गोली लगने के कारण घायल हुए नौजवान चंदनदीप सिंह पुत्र दविंदर सिंह तथा पंच मनदीप सिंह पुत्र दर्शन सिंह को टांडा के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वारदात बीती रात ढाई बजे हुई। पुलिस को दिए अपने ब्यान में उक्त नौजवानो ने बताया कि उन्होंने गांव में कोरोना वायरस के चलते मुहल्ले में ठीकरी पहरा लगाया हुआ था।

Advertisements

इतने में एक महिला प्रदीप कौर पत्नी रंजीत सिंह के घर से दिलदार सिंह दारा पुत्र सतपाल सिंह को निकलते देख रोका तो दिलदार सिंह अचानक अपने पिस्तौल से गोली चला दी जो कि चंदनदीप सिंह के कंधे पर जा लगी। गोली मारने के बाद दिलदार सिंह अपने घर चला गया।

उसका पीछा करते पंच मनदीप सिंह गांव के गणमान्य लोगों को साथ ले कर दिलदार सिंह के घर उससे पूछने के लिए पहुंचे तो दिलदार सिंह ने बिना उनकी बात सुने अपनी छत से उनके ऊपर राइफ़ल के साथ गोलियां चला दी। ऐसे में उन्होंने वहां से भाग कर अपनी जान बचाई परन्तु इस दौरान गोली के छर्रे पंच मनदीप सिंह को लगने से वह भी घायल हो गए। दोनों नौजवानो को सरकारी हस्पताल में भर्ती करवाया गया है। टांडा पुलिस ने गोली चलाने वाले दिलदार सिंह तथा साजिश रचने के आरोप में महिला प्रदीप कौर के खि़लाफ़ मामला दर्ज कर के अगली कार्यवाई शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here