गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद डैम से निकाला विशाल का शव, गांव में शोक की लहर

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। रविवार को दोस्तों के साथ मैहंग्रोवाल डैम पर घूमने गए तथा डैम में नहाते समय लापता हुए विशाल का शव आज सोमवार 1 जून को बाद दोपहर करीब 3 बजे गोताखोरों ने डैम से निकाला। विशाल की मौत का समाचार उसके गांव अज्जोवाल पहुंचने पर पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। गौरतलब है कि विशाल अपने दोस्तों रोबिन, अर्जुन, केशव, नंदन तथा गुरदेव के साथ रविवार 31 मई को डैम पर घूमने गया था।

Advertisements

दोस्तों के अनुसार देर शाम को जब वे वापिस लौटने लगे तो विशाल ने दोबारा नहाने की बात कहते हुए कपड़े उतार कर डैम में छलांग लगा दी। कुछ देर तक जब वो बाहर नहीं आया तो उन्होंने मदद के लिए शोर मचाया। जिस पर लोग इक_ा हो गए और पुलिस को सूचना दी गई।

विशाल ठाकुर (19) पुत्र चमन लाल ठाकुर निवासी अज्जोवाल ने इसी साल 12वीं के पेपर दिए थे और इन दिनों फ्री था। वे अपने परिवार का इकलौता बेटा था। इस घटना ने परिवार पर दुखों का पहाड़ गिरा दिया। परिवार के सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल था और पूरा गांव शोकसंतप्त था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here