होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। यूथ कांग्रेस जिला होशियारपुर के प्रधान एडवोकेट दमनदीप नरवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्रई स्व. राजीव गांधी जी की याद को समर्पित यूथ कांग्रेस की तरफ से 3 जून को रक्तदान कैंप लगाया जा रहा है। यह कैंप विधायक पवन आदिया की अगुवाई में यूथ कांग्रेस हलका शाम चौरासी के प्रधान पवित्रपाल सिंह के प्रयास के चलते हरियाना सिविल अस्पताल में लगाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि इस कोरोमा महामारी दौरान मानवता की सेवा में यूथ कांग्रेस ने बहुत महत्वपूर्ण योगदान डाला है तथा यह रक्तदान कैंप लगाकर भी मानवता की सेवा में अधिक हिस्सा डालने की कोशिश है। दमन ने बताया कि पंजाब प्रधान बरिंदर ढिल्लों तथा पंजाब इंचार्ज बंटी सैलके के दिशानिर्देशों के साथ पंजाब के हर जिले में रक्तदान कैंप लगाए जा रहे हैं। होशियारपुर यूथ कांग्रेस इंचार्ज के.पी. एम. पाहड़ा भी विशेष तौर पर इस कैंप में शिरकत करेंगे।