अब चीन को मुहतोड़ जवाब देने में सक्षम है देश: वर्मा

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। आज शहर की भविन्न धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं राष्ट्रीय विकास पार्टी, भारतीय सनातन धर्म महावीर दल, यूथ वेलफेयर एसोसिएशन, मैया जी असी नौकर तेरे, मां चिंतपूर्णी लंगर कमेटी व अन्य की तरफ से चीन का पुतला और झंडा अग्नि भेंट किया गया। इस अवसर पर भारतीय फौज पर चीन द्वारा किये गये हमले के रोष स्वरूप सभी ने चाइना के समान के बहिष्कार का प्रण लिया और लोगों से भी चीन के समान के बहिष्कार की अपील की। इस मौके पर राष्ट्रीय विकास पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भारत भूषण वर्मा ने कहा कि चीन ने पहले कोरोना वायरस फैलाकर पूरे विश्व को संकट में डाला। अब उसकी यह घटिया हरकत की पोल विश्व के सामने खुल चुकी है। पूरे विश्व समुदाय द्वारा कोसे जाने के कारण आहत चीन वे बजह भारतीय फौज पर घात लगाकर हमला कर रहा है।

Advertisements

विभिन्न संस्थाओं ने जलाया चीन का पुलता

उन्होंने कहा कि चीन को जय गलतफहमी निकाल देनी चाहिए कि उसकी घटिया हरकतों को भारत सहन करता रहेगा। अब भारत 1962 वाला भारत नहीं है। यदि वो भारतीय भूमि हथियाने की नियत से हमारे सैनिकों पर हमला करेगा तो भारतीय फ़ौज उसे मुंहतोड़ जवाब देगी। उन्होंने कहा कि इस प्रदर्शन के माध्यम से हम भारत सरकार को यह संदेश देना चाहते हैं कि वह चीन की प्रत्येक हरकत का उसी की भाषा मे जवाब दे और यदि वो हमारा एक सैनिक शहीद करता हैं तो चीन के 20 सैनिक मारे जाने चाहिए। इसके लिए पूर ा हिंदुस्तान केंद्र सरकार के साथ हैं। उन्होंने अपील की कि देश की जनता को चीन के समान का पूर्ण रूप से बहिष्कार करना चाहिए। भले ही वो समान 1 रुपये का हो या 1 लाख का तांकि इंसानियत को भूल चुके चीन को आर्थिक चोट पहुंचाकर उसका दिमाग ठीक किया जा सके। भारतीय सनातन धर्म महावीर दल के अध्यक्ष कृष्ण गोपाल आनंद और यूथ वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान संदीप सैनी ने कहा कि पूरा विश्व जानता है कि चीन एक धोखेबाज राष्ट्र है। जो किसी एक राष्ट्र के साथ नहीं पूरे विश्व के साथ धोखा करता है और इंसानियत को भूल चुका चीन आए दिन लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ करता है।

उन्होंने कहा कि भारतीय फौज चीन की हरकतों का जवाब देने में पूर्ण रूप से सक्षम है। इसलिए परमाणु हथियारों से लैस केंद्र सरकार को चीन पर सख्त जवाबी कार्रवाई पूरी ताकत के साथ करनी चाहिए। हिंदुस्तान का एक व्यक्ति संकट की इस घड़ी में देश के साथ है। उन्होंने कहा कि अब भारत को अक्साई चीन सहित चीन के अधीन गए हुए सभी इलाकों को जबरदस्ती वापस लेना चाहिए। अश्विनी शर्मा छोटा ने कहा कि भारत सरकार चीन से आयात कम करें और आयत टैक्स में वृद्धि कर दे तांकि चीन घटिया सामान सस्ता न मिले। चीन से जिन आयत समझौतों को समाप्त किया जा सकता है उन्हें बिना देरी केन्द्र सरकार को समाप्त कर देना चाहिए। इससे जहां चीन को आर्थिक नुकसान होगा वहीं पर जो सामान चीन से आता है । उसके स्थान पर भारतीय सामान की मांग बढ़ेगी।

जिससे भारतीय लोगों को बड़ा आर्थिक लाभ मिलेगा। इस सरकार को भी काफी फायदा होगा। इस अवसर पर चीन मुर्दाबाद,जिनपिंग मुर्दाबाद और चीनी सामान का बहिष्कार करें के नारे लगाते हुए चीन का पुतला और झंडा अग्नि भेंट किया गया। इस मौके पर राष्ट्रीय विकास पार्टी के जिला अध्यक्ष नरेंद्र सिंह मल्होत्रा, जिला महासचिव अशोक मेहरा सुखबीर सिंह मल्होत्रा, पवन शर्मा, डा. सुखदेव सिंह शेरगिल, राजेश वर्मा, विजय कुमार , सोनू जोशी, सुखदेव सिंह लक, पंडित सचिन शर्मा, राकेश कुमार बिल्ला, राजकुमार, जसवीर सिंह सैनी, रंजीत सहोता, विवेक सैनी गोल्डी, मनोज कुमार पादा, विशाल एरी गोलू व सुरेंद्र सिंह वधावन आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here