दुखद: भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व पार्षद लाला अमरनाथ का निधन

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व पार्षद लाला अमरनाथ का निधन हो गया। वे कुछ समय से अस्वस्थ्य चल रहे थे। उनका अंतिम संस्कार आज 30 जून को दोपहर 12 बजे हरियाना रोड स्थित शिवपुरी में किया जाएगा। उनके निधन से उनके परिवार के साथ-साथ जिला भाजपा एवं कमालपुर इलाके को कभी न पूरी होने वाली कमी क्षति पहुंची है।

Advertisements

उनके निधन पर भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के अलावा शहर की अलग-अलग सामाजिक संस्थाओं, राजनीतिक संगठनों तथा धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों और शहर निवासियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here