श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान से कश्मीर बंधनों से मुक्त हुआ :तीक्ष्ण सूद

होशियारपुर ( द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: जतिंदर प्रिंस। जिला भाजपा होशियारपुर द्वारा जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी का जन्मदिवस मनाया गया। जिला भाजपा द्वारा प्रैस विज्ञप्ति में जिलाध्यक्ष निपुण शर्मा ने बताया कि हम सबके प्रेरणा स्रोत डा. मुखर्जी के पावन जन्मदिवस के अवसर पर मंडल स्तर पर आज 7 जुलाई दिन मंगलवार अलग-अलग स्थानों पर पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित करवाए गए।

Advertisements

जनसंघ संस्थापक मुखर्जी की जयंती पर मंडल स्तरीय कार्यक्रम आयोजित

जिसमें प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता तीक्ष्ण सूद, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय पठानिया, महामंत्री विनोद परमार ने देहाती मण्डल के गांव आदमवाल और पश्चिमी मंडल पूर्व मेयर शिव सूद ने पूर्वी मंडल के मोहल्ला बहादुरपुर में किसान मोर्चा के सतीश बावा, अश्विनी गैंद हरदोखानपुर मंडल के गांव बस्सी मरूफ, चब्बेवाल मण्डल में डा. दिलबाग राय व मंडल प्रधान हरजीत सिंह कार्यक्रम में शामिल हुए।

इसके इलावा दक्षिणी मंडल में अमरजीत लाडी, बीत मण्डल में प्रदीप राणा, कोट फतूही मंडल में तरुण अरोड़ा, हरियाना मंडल में अजय चोपड़ा, शामचौरासी मंडल में लखबीर सिंह और गुरजीत सूरी के नेतृत्व में कार्यक्रम संपन्न हुए देहाती मंडल के कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि महान शिक्षाविद् और प्रखर राष्ट्रवादी विचारक डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को उनकी जयंती पर उन्हें विनम्र नमन करते है। राष्ट्रीय एकता और अखंडता के लिए उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। श्यामा प्रसाद मुखर्जी जम्मू कश्मीर को अलग राज्य का दर्जा दिए जाने के कड़े विरोधी थे। डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जन्म 6 जुलाई 1901 को कलकत्ता में हुआ था।

 

वह जवाहर लाल नेहरू कैबिनेट में उद्योग और आपूर्ति मंत्री रहे, लेकिन देश को सबसे ऊपर रखने वाले मुखर्जी ने नेहरू की देशविरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज़ बुलंद की। इसके बाद उन्होंने नई राजनीतिक पार्टी भारतीय जनसंघ की स्थापना की थी। श्री सूद ने कहा कि मुखर्जी जी ने सदा कश्मीर में दो निशान, दो विधान,दो प्रधान को लेकर आंदोलन किया। आज कश्मीर से धारा 370 खत्म हो चुकी है और कश्मीर भारत का एक अंग बन सियासी बन्धनों से मुक्त हो चुका है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here