भाजपा कार्यकर्ताओं ने पौधरोपण करके और प्रसाद वितरण से किया शुभारंभ

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भारतीय जनता पार्टी जिला होशियारपुर की ओर से श्री राम जन्म भूमि के भूमि पूजन के शुभ अवसर पर विभिन्न विभिन्न स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसमें एक पेड़ श्री राम के नाम के तहत कई स्थानों पर पौधारोपण किया गया।इसके इलावा भाजपा युवा मोर्चा द्वारा शिमला पहाड़ी चौक में ढोल की थाप पर उत्सव मनाया और लड्डुओं का प्रसाद वितरित किया।इसके इलावा महिला मोर्चा ने विभिन्न-विभिन्न मंदिरों में कीर्तन व राम नाम का जाप करके कार्यक्रम मनाया।

Advertisements

भाजपा के पूर्वी,पश्चमी,और दक्षिणी व देहाती मण्डल के इलावा बाकी मण्डलों में भी उत्साहवर्धक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस मौके पर श्री पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री तीक्ष्ण सूद ने बधाई देते हुए कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक दिन है।जब हम अपनी आंखों से श्रीराम मंदिर निर्माण का भूमिपूजन देख रहे है। हम देशवासियों के लिए गौरव का विषय है। जिलाध्यक्ष श्री निपुण शर्मा ने कहा कि भाजपा पदाधिकारियों ने अपने अपने कार्यक्षेत्र में इस गौरवमयी दिन को मनाने के लिए कार्यक्रम लिए जिसे उन्होंने बखूबी निभाया।सभी कार्यकर्ताओं समेत शहरवासियों ने अपने घर पर दीपमाला भी की।

इस मौके पर पूर्व मेयर शिव सूद,जिला महामंत्री विनोद परमार,मीनू सेठी,जिला उपाध्यक्ष सुरेश भाटिया,जिला कोषाध्यक्ष डॉ बिन्दुसार शुक्ला,जिला सचिव मनोज शर्मा,जिला प्रवक्ता विपिन वालिया,कमल वर्मा,शिव कुमार काकू,यशपाल शर्मा,अशोक शोकी,अमरजीत सिंह लाडी, राजकुमार,संजू अरोड़ा,जिन्दू सैनी,राजा सैनी,अमित आंगरा,विपुल वालिया,डॉ पंकज शर्मा,गौरव वालिया,अनिल जैन,राकेश काका,मोहित कैंथ,वरुण कैंथ,लवली वर्मा,वरिंदर कुमार आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here