दसूहा पुलिस ने मंड एरिया से 400 किलो लाहन तथा 5 किश्तियां पकड़ी

दसूहा (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: बिमल पराशर व मनू रामपाल । तरनतारन में जहरीली अवैध शराब के कारण 100 से अधिक हुई मौतों के कारण दसूहा पुलिस ने आज अवैध शराब का धंधा करने वालों के खिलाफ बड़ी कारवाई करते हुए उनकी कमर तौडऩे में सफलता हासिल की है। हालाकि पुलिस रेड तो पहले भी करती रही है परंतु उनका नैटवर्क तोडऩे में सफलता हासिल की है। आज सुबह 4 बजे के करीब मंड एरिया वेगपुर तथा टेरकियाणा में पुलिस ने 400 किलो लाहन बरामद कर नष्ट की, वहीं व्यास दरिया पार करने के लिए तथा अवैध धंधा चलाने के तस्करों द्वारा प्रयोग की जाने वाली पांच किश्तियों व अन्य सामान बरामद करने में सफलता हासिल की है।

Advertisements

डीएसपी दसूहा अनिल भनोट तथा एसएचओ दसूहा गुरदेव सिंह ने बताया कि आज का आप्रेशन सुबह 4 बजे से शुरू होकर दोपहर दो ढाई बजे तक चला। उन्होंने यह भी बताया कि शराब किसकी थी इस बारे में भी अपने संपर्क सूत्रों को आदेश जारी कर दिए हैं और जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। उन्होंने यह भी बताया कि अवैध शराब रूपी जहर को बेचने वाले गुरदासपुर जिले से आकर यहां दसूहा, मुकेरियां व टांडा के क्षेत्र में शराब का धंधा करते हैं। आज चलाए गए आप्रेशन में गुरदासपुर पुलिस अपने क्षेत्र में कारवाई की तथा दसूहा पुलिस ने अपने क्षेत्र में की ताकि इन तस्करों के नैटवर्क का सफाया किया जा सके। उन्होंने यह भी बताया कि आगे से यह तस्कर दसूह के क्षेत्र शराब का धंधा कर सकें इसलिए पक्के पुलिस नाके व्यास दरिया के साथ साथ लगाए गए हैं जोकि इन पर नकेल कसने के लिए काफी है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि दसूहा क्षेत्र में किसी भी ऐसा जहर बेचने वाले व्यक्ति किसी भी कीमत बख्शा नहीं जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here