दसूहा में अंग्रेज़ की तेजधार हथियारों से हमला कर हत्या, घर जा रहा था अंग्रेज़

दसूहा, रिपोर्ट: बिमल प्रशासन : दसूहा के कस्बा राघोवाल में एक व्यक्ति पर रात करीब 10 बजे कुछ अज्ञात लोगों ने तेज हथियारों से हमला कर दिया है। जिसकी दसूहा अस्पताल में डाक्टरों ने मृतक घोषित कर दिया है।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अंग्रेज सिंह उर्फ जैजू अपने घर को जा रहा था जब वह तिहाडा भट्ठा के पास पहुंचा तो एक रैड कलर कार में कुछ अज्ञात व्यक्ति आए और अंग्रेज सिंह पर तेज हथियारों से हमला कर दिया।  वहां से गुजर रहे लोगों ने 108 ऐंबुलेंस को तुरंत फोन किया। लोगों की सहायता से अंग्रेज सिंह को ऐंबुलेंस द्वारा दसूहा अस्पताल में पहुंचाया गया।वहां डाक्टरों ने मृतक घोषित कर दिया। अंग्रेज सिंह पर हमलावरों द्वारा हमले का कारण एक कोट में चल रहे केस बताया जा रहा है।सूचना मिलते ही परिजन व गांव निवासी अस्पताल में पहुंचे। पुलिस को भी सूचित कर दिया गया था परंतु खबर लिखे जाने तक पुलिस नहीं पहुंची थी।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here