नीति तलवाड़ प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष नियुक्त, अध्यक्ष मोना जयसवाल ने की घोषणा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की प्रधान मोना जयसवाल ने प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, प्रदेश संगठन मंत्री दिनेश कुमार, प्रदेश महासचिव डा. सुभाष शर्मा, जीवन गुप्ता, मलविंदर सिंह कंग एवं महिला मोर्चा प्रभारी वरिंदर कौर कैंथ से परामर्श उपरांत प्रदेश महिला मोर्चा ईकाई की घोषणा की है। जिसके तहत उन्होंने होशियारपुर के वार्ड नंबर 4 की पूर्व पार्षद एवं पिछली ईकाई में महिला मोर्चा प्रदेश सचिव रहीं नीति तलवाड़ को प्रदेश उपाध्यक्ष के पद की जिम्मेदारी दी है। प्रदेश नेतृत्व द्वारा उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दिए जाने पर नीति तलवाड़ ने हाईकमांड का धन्यवाद करते हुए कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है वह उसे पूरी निष्ठा से निभाएंगी और पार्टी की मजबूती के लिए पहले की तरह ही कार्य करती रहेंगी। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियों के चलते आज मातृ शक्ति घरों से निकलकर राजनीतिक प्लेटफार्म पर अपनी पहचान स्थापित कर रही हैं तथा इसके लिए वह भाजपा नेतृत्व का धन्यवाद करती हैं।

Advertisements

नए पद पर नई पारी खोलने को तैयार नीति ने भाजपा हाईकमांड का किया धन्यवाद

गौरतलब है कि नीति तलवाड़ ने बतौर पार्षद रहते हुए जहां अपने वार्ड के साथ-साथ शहर के कई वार्डों के लिए एक आदर्श स्थापित किया है कि अगर मन में काम करने की लग्न हो तो कोई भी रुकावट आपका रास्ता नहीं रोक सकती। इतना ही नहीं उन्होंने बतौर प्रदेश महिला मोर्चा सचिव रहते हुए पार्टी के हर कार्यक्रम को सफल बनाने में जो योगदान दिया उसका भी पार्टी नेतृत्व पर काफी प्रभाव पड़ा। जिसके चलते उन्हें उपाध्यक्ष के पद पर आसीन करके उनकी जिम्मेदारी को और बढ़ा दिया गया है। राजनीतिक माहिरों की मानें तो महिला मोर्चा के कार्यों को आगे बढ़ाने एवं मातृ शक्ति को पार्टी से जोडऩे में नीति तलवाड़ के प्रयास सराहनीय रहे हैं तथा गत दिवस भी उनके द्वारा योजनाबद्ध तरीके से प्रदेश सरकार के खिलाफ किए गए रोष प्रदर्शन का भी एक सकारात्मक संदेश गया है।

उन्होंने शहर के लगभग 10 से अधिक चौराहों पर महिला शक्ति जिनकी संख्या 10-12 थी को प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन के लिए खड़ा किया था और खुद हर धरने पर पहुंचकर मातृ शक्ति का हौंसला बढ़ाते हुए नशे के खिलाफ आवाज़ बुलंद की थी। जिसकी काफी चर्चा भी रही कि एक महिला ने सभी को पछाड़ते हुए कितनी कुशलता से और कोविड-19 हिदायतों का पालन करते हुए पार्टी द्वारा दिए कार्यक्रम को कुशलतापूर्वक संपन्न करवाया। राजनीतिक माहिरों का मानना है कि नीति तलवाड़ जिस योजनाबद्ध तरीके एवं कुशलतापूर्वक मातृ शक्ति को साथ लेकर पार्टी की नीतियों को घर-घर पहुंचाने एवं पार्टी द्वारा दिए हर कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न करवा रही हैं उससे इनका अक्स और भी तेजी से ऊभर कर सामने आया है। जिसके चलते इन्हें पार्टी द्वारा सम्माननीय पद की जिम्मेदारी दिया जाना तय ही था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here