अश्विनी विग भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष नियुक्त

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। जिला भाजपा द्वारा जारी प्रेस नोट में निपुण शर्मा ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा, जोनल प्रभारी सुभाष शर्मा, जिला प्रभारी विनोद शर्मा व प्रदेश अध्यक्ष राजिंदर बिट्टा से विचार-विमर्श करने के उपरांत अश्विनी विग को भाजपा ओबीसी मोर्चा का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा राजिंदर बिट्टा, जिला महामंत्री विनोद परमार, प्रदेश उपाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा सुरिंदर पाल कौर और प्रदेश ओबीसी मोर्चा के सचिव प्रदीप पलाहा विशेष तौर पर उपस्थित थे।

Advertisements

प्रदेश ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष राजिंदर बिट्टा ने नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अश्वनी विग को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जिला होशियारपुर का ओबीसी वर्ग भाजपा के साथ जुडक़र देश हित में काम करेगा, इसके लिए जुझारू कार्यकर्ता अश्विनी विग को यह कमान सौंपी गई है और अश्विनी विग पार्टी की मजबूती के लिए सभी वर्गों को साथ लेकर चलने का काम करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here