नई सोच संस्था गौवंश को सुरक्षित फलाही गौशाला पहुंचा कर रही सराहनीय कार्य: अश्विनी छोटा

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। प्रशासन को जो काम करना चाहिए था वह काम एक शहर की नई सोच संस्था प्रधान अश्विनी गैंद के नेतृत्व में सराहनीय कार्य कर रही है। नई सोच सोसायटी अवारा गऊएं, सांड को काबू करके फलाही स्थित गऊशाल में छोड़ रही है, जो कि बहुत सराहनीय है। उक्त बात राष्ट्रीय युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष अश्विनी छोटा ने नई सोच संस्था के प्रधान अश्विनी गैंद को उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों के लिए सम्मानित करते हुए कही।

Advertisements

इस दौरान उन्होंने एक प्रशंसा पत्र भी सौंपा। अश्विनी छोटा ने कहा कि सरकार गऊ सैस के नाम पर लोगों के टैक्स वसूलती है लेकिन जो उनकी जिम्मेवारी व ड्यूटी बनती है उससे वह भाग रही है। रोजाना ही अवारा पशुओं के चलते कोई न कोई दुर्घटना घटित होती ही रहती है। गत दिनों होशियारपुर के युवक को तो अपनी जान से ही हाथ धोना पड़ा था। ऐसे में हम सभी को चाहिए कि जो हमारी ड्यूटी बनती है उसको निभाएं।

उन्होंने नई सोच संस्था की सराहना करते हुए कहा कि प्रशासन के कार्यों को नई सोच जैसी समाज की सोसायटीयों को आगे आकर समाज के प्रति अपनी जिम्मेवारी को संभालते हुए काम करना पड़ रहा है। उन्होंने नई सोच संस्था व प्रधान अश्विनी गैंद को आश्वासन दिलाया कि आने वाले समय में राष्ट्रीय युवा वाहिनी की जरूरत पड़ती है तो वह हर समय तैयार है। इस मौके पर अश्विनी गैंद ने राष्ट्रीय युवा वाहिनी का धन्यवाद किया और कहा कि आने वाले समय में संस्था आगे भी कार्य करती रहेगी।

इस मौके पर उपाध्यक्ष असीम कपूर, जिला महासचिव राजेश वर्मा, जिला महासचिव सुखबीर सिंह, जिला संगठन मंत्री अनमोल जैन, प्रचार मंत्री चरणजीत सेठी, जिला सदस्यता प्रभारी सोनू जैन, मनीष शर्मा, पूर्व पार्षद अशोक कुमार शोकी अशोक सैनी, वीरप्रताप राणा, इन्द्रजीत, चरणजीत सेठी, अमन सेठी, अमरजीत निक्कु, नीरज कुमार, गोरा, रंजन, सुमित, अशोक शर्मा आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here