आप नेता सुलखन सिंह जग्गी पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर, सीएमसी लुधियाना में दाखिल

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। मुकेरियां से आप नेता सुलखन सिंह जग्गी पर कुछ अज्ञात व्यक्ति द्वारा जनलेवा हमला करके उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुकेरियां से आप नेता सुलखन सिंह जग्गी जोकि बीती रात करीब 10 बजे अपनी कार से मुकेरियां से अपने घर को जा रहे थे जब वह घर के करीब पहुंचे तो उन्हें एक बाइक सवार ने हाथ दिया उन्हें लगा कि शायद कोई जानकार होगा उन्होंने गाड़ी रोक ली इतने में पीछे से एक कार आकर रुकी जिसमें से कुछ अज्ञात व्यक्ति उतरे जिन्होंने आते ही पहले कार के साथ तोड़ा फोड़ की।

Advertisements

उसके बाद सुखलन सिंह जग्गी को कार में बाहर निकलाकर उस पर तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल करके वहां फेंककर चले गए। जिन्हें आस-पास के लोगों द्वारा देखकर इसकी सूचनी उनके घर वालों को दी। जिन्हें उपचार हेतु सिविल अस्पताल मुकेरियां लाया गया। जहां डाक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए उन्हें सीएमसी लुधियाना में रैफर कर दिया। जहां पर सर पर गंभीर चोट लगने और हड्डिया फैक्चर होने की वजह से उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here