सर मार्शल कानवेंट स्कूल नैनोवाल वैद में चुने गए हाउस कप्तान

sir-marshal-school-tanda-house-election

रिपोर्ट: पंडित जी।
टांडा उड़मुड़ (द स्टैलर न्यूज़)। सर मार्शल कानवेंट स्कूल नैनोवाल वैद में स्कूल के स्टूडेंट्स हाउस कप्तान चुने गए। संस्था के चेयरमैन रजिंदर सिंह मार्शल के दिशानिर्देशों अधीन हुइ इस चयन प्रक्रिया की कमान प्रिंसिपल परविंदर सिंह ने संभाली। चुने गए कप्तानों में स्काई वॉकर हाउस का कप्तान हरमनप्रीत कौर को चुना गया जबकि गुरप्रीत कौर को उपकप्तान चुना गया। इसी तरह अर्थ शेकर हाउस की कमान सुखमन ढिल्लों को मिली अमनीत कौर उपकप्तान बनी। वेव वॉकर हाउस का कप्तान राजवीर कौर को बनाया जबकि अनमोल को उप क्पतान बनाया गया। गुरजोत कौर को रॉक क्लैम्बर हाउस का कप्तान बनाया गया जबकि नवनीत थिआड़ा को उपकप्तान बनाया गया। इस दौरान प्रिंसिपल परविंदर सिंह ने चुने हुए कप्तानों को सम्मानित करते अपनी ड्यूटी निष्ठां से निभाने की प्रेरणा दी। इस मौके रमनदीप सिंह , दिलावर सिंह , कुलबीर सिंह और समूह स्टाफ मौजूद था।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here