कोविड-19 वैक्सीन वितरण के लिए देश भर के 8.50 लाख कैमिस्ट तैयार: रमन कपूर

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। ऑल इण्डिया आर्गेनाईजेशन आफ कैमिस्ट एण्ड ड्रगिस्टों ने माननीय प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी को कोविड वैक्सीन के वितरण के लिए देश के कैमिस्टों आपूर्ति श्रृखंला का प्रयोग करने के लिए अपील की। जि़ला कैमिस्ट ऐसोसिएशन होशियारपुर के प्रधान रमन कपूर ने बताया कि कैमिस्टों की ऑल इण्डिया आर्गेनाईजेशन ने प्रधानमन्त्री को लिखे पत्र में कहा है कि प्रधानमन्त्री के सक्षम नेतृत्व में करोड़ों भारतीय नागरिकों ने पिछले सात महीनों के दौरान महांमारी की लड़ाई में सफलतापूर्वक संघर्ष किया है।

Advertisements

आर्गेनाईजेशन ने बताया कि हमारे आई.ओ.सी.डी. के 8.50 लाख सदस्यों की बड़ी चेन है। इस सम्बन्धी ऑल इण्डिया आर्गेनाईजेशन अध्यक्ष जी.एस. छिन्दे ने पी.एम. मोदी के साथ ऑनलाईन मीटिंग के दौरान उन्हें आश्वस्त किया कि हमारे सदस्य सक्रिय रूप से पूरे देश में दवाई उपलब्ध करवाकर अपना समर्थन देंंगे। ऑल इण्डिया अध्यक्ष ने पी.एम.मोदी को कहा है कि कोविड वैक्सीन को देश के प्रत्येक व्यक्ति को लगाने की ज़रूरत है।

हमारे 8.50 लाख सदस्य वैक्सीन के वितरण के लिए तैयार हैं। जि़ला कैमिस्ट ऐसोसिएशन के प्रधान रमन कपूर, महासचिव रमन कुमार शर्मा ने कहा ऑल इण्डिया आर्गेनाईजेशन के इस फैसले का और सुझाव जि़ला कैमिस्ट ऐसोसिएश्न स्वागत करते हैं तथा हमारी पूरी ऐसोसिएशन इसके लिए तैयार है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here