पूरे भारत में मोदी लहर बरकरार: भाजपा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। आज भाजपा कार्यालय में एकत्रित होने के बाद भाजपा के प्रमुख पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने मिल बिहार में हाल ही में हुए चुनावों में एनडीए को जनता द्वारा स्पष्ट बहुमत से जिताने के लिए आभार प्रकट करते हुए विजय का जश्न मनाया। इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद विशेष रूप रूप से उपस्थित थे। जिला उपाध्यक्ष सतीश बाबा व जिला महामंत्री विनोद परमार की अगुवाई में मनाए गए इस विजय समागम में भारी संख्या में लोग एकत्रित हुए और मिठाइयां बांटकर सभी ने खुशियां मनाई और विशेष रुप से पटाखे चलाकर जश्न मनाया गया।

Advertisements

भाजपा नेताओं ने कहा कि कल निकले बिहार के आम चुनावों तथा 10 राज्यों के मध्य अवधि चुनावों में भारत की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों पर एक बार फिर मोहर लगाकर यह साबित कर दिया है कि देश की जनता उनके साथ है तथा विपक्षी विरोधी दल सिर्फ गुमराह करने की राजनीति कर रहे हैं। तीक्ष्ण सूद ने इस मौके पर कहा कि मोदी लहर का असर पंजाब में होने जा रहे स्थानीय निकाय तथा 2022 के शुरू में होने वाले विधानसभा चुनावों में स्पष्ट तौर पर देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि पंजाब की कांग्रेस सरकार तथा अन्य दलों द्वारा लोगों को गुमराह करके भाजपा के खिलाफ भड़काने के उनके मंसूबे कामयाब नहीं होंगे। इस मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विजय पठानिया, जिला उपाध्यक्ष सुरेश भाटिया (बिट्टू), कुलवंत कौर, अशोक कुमार, नरिंदर कौर, अमरजीत लाडी, महेंद्र सैनी, जतिंदर सैनी, शरद सूद, मिंटा सैनी, सत्यम, अनिल जैन, बब्बू संधू, विनय कुमार, कमल वर्मा, सत्यपाल गोयल, नरेंद्र मन्हास, मुखी राम, हरिकृष्ण धामी, संजीव अरोड़ा आदि भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here