चुनाव प्रक्रिया और मज़बूत लोकतंत्र में ज्यादा से ज्यादा युवाओं की हिस्सेदारी यकीनी बनाई जायेगी: ज़िला चुनाव अधिकारी

जालंधर (द स्टैलर न्यूज़)।अधिक से अधिक नौजवानों की चुनाव प्रक्रिया में शमूलियत और मज़बूत लोकतंत्र में हिस्सेदारी यकीनी बनाई जायेगी, जिस के लिए ई.आर.योज़., सुपरवाइज़र, बी.एल.ओज़ की तरफ से विशेष प्रयास किये जा रहे हैं। यह विचार डिप्टी कमिशनर कम ज़िला चुनाव अधिकारी घनश्याम थोरी ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी, पंजाब एस. करुणा राजू के साथ शुक्रवार को हुई वीडियो कांफ्रेंस में व्यक्त किए। उन्होंने बताया कि ज़िला जालंधर में 18 से 19 साल उम्र वर्ग के 74658 नौजवान हैं और 16830 नौजवान वोटर के तौर पर रजिस्टर हैं। इसलिए बाकी योग्य नौजवानों की वोट बनाकर अधिक से अधिक नौजवानों की चुनाव प्रक्रिया में शमूलियत और मज़बूत लोकतंत्र में हिस्सेदारी को यकीनी बनाने के लिए विशेष मुहिम के अंतर्गत ई.आर.ओज़., सुपरवाइज़र, बी.एल.ओज़ की तरफ से प्रयास किये जा रहे हैं।

Advertisements

ज़िला चुनाव अधिकारी ने कहा कि भारतीय चुनाव आयोग की तरफ से जारी प्रोगराम अनुसार योग्यता तिथि 1.1.2021 के आधार पर वोटर सूची का प्रारंभिक प्रकाशन 16 नवंबर, 2020 को किया जा रहा है और इस प्राथमिक प्रकाशन वाले दिन राजनीतिक पार्टियों के नुमायंदों के साथ मीटिंग करके उन्हें हलका वाइज ड्राफ्ट फोटो वोटर सूची का एक -एक सैट मुफ़्त दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि ज़िला जालंधर में 9 विधानसभा हलके हैं, जिन में कुल वोटर 16,01,523 हैं,  जिन में से 834534 पुरुष, 766979 महिला, 19 थर्ड जैंडर हैं। इनमें से 11973 पीडब्ल्यूडी, 60 एनआरआई, 1903 सर्विस वोटर हैं। उन्होंने कहा कि समूह मतदाता रजिस्ट्रेशन अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं कि आयोग के निर्धारित शैड्यूल अनुसार गतिविधियों समय सिर मुकम्मल की जाएं और संशोधन प्रोगराम का अधिक से अधिक प्रचार करवाया जाये।

फोटो वोटर सूची के विशेष संशोधन दौरान अलग-अलग वर्गों जैसे पीडब्ल्यूडी, एनआरआई, नौजवान, महिला, ट्रांसजैंडर, प्रवासी वर्करों की अधिक से अधिक रजिस्ट्रेशन करने के लिए बी.एल.ओज़, सुपरवाइज़र, सवीप नोडल अफ़सरों और ग़ैर सरकारी संस्थायों की तरफ से मतदान के साथ सम्बन्धित गतिविधियां करवाई जा रही हैं, ताकि कोई भी योग्य मतदाता अपनी वोट बनवाने से वंचित न रह पाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here