खुशखबरी: अविनाश राय खन्ना हिमाचल भाजपा के प्रभारी नियुक्त, राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने की घोषणा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भारतीय जनता पार्टी की तरफ से पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना को हिमाचल प्रदेश भाजपा का प्रभारी नियुक्त किया गया है। खन्ना की नियुक्ति का समाचार जैसे ही होशियारपुर पहुंचा उनके करीबियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने यह आदेश जारी किए तथा देर रात करीब 11 बजे यह समाचार मिलते ही श्री खन्ना को बधाई देने वालों का तांता लग गया था।

Advertisements

गौरतलब है कि श्री खन्ना के राजनीतिक कौशल का भाजपा को काफी लाभ मिला है तथा पार्टी द्वारा उन्हें जिस भी राज्य की जिम्मेदारी सौंपी गई वहां पर पार्टी को मजबूती तो मिली ही साथ ही लोकसभा, विधानसभा एवं नगर परिषद व नगर निगम के चुनावों में भी पार्टी को काफी लाभ पहुंचा। श्री खन्ना के राजनीतिक कौशल एवं अनुभव का प्रमाण पंजाब में भी देखने को मिल चुका है।

जब श्री खन्ना पंजाब भाजपा के प्रधान थे तो उस दौरान 23 में से 19 सीटों पर भाजपा ने परचम फहराया था। पार्टी द्वारा श्री खन्ना को हिमाचल प्रदेश का प्रभार सौंपने पर खुशी व्यक्त करते हुए रेलवे एडवाइजऱी कमेटी फिरोजपुर मंडल के सदस्य एवं यूथ सिटीजन कौंसल के प्रदेश अध्यक्ष तथा भाजपा प्रदेश स्पोटर्स सैल के अध्यक्ष डा. रमन घई ने खुशी व्यक्त करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा सहित अन्य बड़े नेताओं एवं पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here