युवा मंडल ने दीपावली व धन्वन्तरि को समर्पित सप्ताहिक गायत्री यज्ञ किया आयोजित

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। आरोग्य भारती पंजाब अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा संचालित युवा मंडल के द्वारा सप्ताहिक गायत्री यज्ञ धन्वन्तरि व दीपावली पर्व को समर्पित न्यू आदर्श नगर में किया। जिसमें मुख्यजमान प्रज्ञा मंडल व आरोग्य भारती के कोषाध्यक्ष रक्षा व डा. के.के पराशर जी थे युवा मंडल के संयोजक गुंजा साहू एवं योगाचार्य डा. तुलसी राम साहू ने बताया कि दीपावली पर गणपति पूजा का महत्व गणपति को बुद्धि के देवता कहा गया है।

Advertisements

मां लक्ष्मी की कृपा से ही ऐश्वर्य और वैभव की प्राप्ति होती है साथ ही भगवान धन्वन्तरि का पूजन किया गया और पराशर जी जन्मदिन भी मनाया गया पराशर जी आयुर्वेद पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भगवान धन्वंतरि जी प्रार्थना करते हैं कि विश्व व्यापी कोरोना वायरस जनमानस को मुक्त करें। इस अवसर दविंदर सरीन, रीटासरीन, ,निखिल, दुलारी और रिपुदमन वैद जोधामल कांता की उपस्थिति रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here