रणजीत राणा की मेहनत ला रही रंग, हॉकी के तीन खिलाड़ी जालंधर में सम्मानित

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। जालंधर सुरजीत स्टेडियम में चल रहे हॉकी के कैंप में होशियारपुर से तीन बच्चे भाग ले रहे है। इस संबंधी जानकारी देते हुए महाराणा प्रताप हॉकी अकादमी के चेयरमैन व अंर्तराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी रणजीत सिंह राणा ने बताया कि जालंधर में लगे कैंप में होशियारपुर से सुखचैन सिंह, रिशव संगोतरा व अलका भाग ले रहे हैं तथा ओलंपिक इकबाल सिंह संधू व द्रोणाचार्य अवार्डी रजिंदर सिंह की तरफ से अल्फा हॉकी देकर तीनों बच्चों को सम्मनित किया गया।

Advertisements

उन्होंने कहा कि तीन बच्चों के अच्छे प्रदर्शन का श्रेय उनके कोच रणजीत सिंह राणा, अरुणदीप व अरविंदर कौर को दिया। उन्होंने कहा कि आज उनकी मेहनत रंग ला रही है तथा होशियारपुर में हॉकी में एक नई जान फूंक रहे हैं और युवाओं में हॉकी की रुचि को बढ़ा रहे हैंै। इन तीनों बच्चों को कोच रोज जालंधर जा रहे है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here