गुरदेव कौर साथियों सहित भाजपा में शामिल, तीक्षण सूद व निपुण शर्मा ने किया स्वागत

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। मोदी सरकार की जनहित नीतियों से प्रभावित होकर समाज सेविका गुरदेव कौर अपने साथियों सहित भाजपा में शामिल हुई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष निपुण शर्मा,पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद,पूर्व मेयर शिव सूद,विनोद परमार ने पार्टी का सिरोपा पहनाकर उनका स्वागत किया। इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद ने कहा कि विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भाजपा से आज प्रत्येक वर्ग,समुदाय समाज के लोग जुडऩे को आ रहे है। समाज के प्रतिष्ठित लोगों का पार्टी से जुड़ कर काम करना पार्टी को और मजबूती देता है।

Advertisements

भविष्य में और भी प्रतिष्ठित लोग पार्टी में शामिल करवाए जाएंगे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष निपुण शर्मा ने कहा कि गुरदेव कौर डिप्टी कमिश्नर दफ्तर से रिटायर्ड हुई है।अपनी नौकरी कार्यकाल में भी गुरदेव कौर ने बेहतरीन 34 साल समाज को दिए। गुरदेव कौर बेदाग और ईमानदार छवि की महिला है,जिनके आने से पार्टी मजबूत होगी।

इस मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विजय पठानिया,जिला उपाध्यक्ष सतीश बावा,डॉ बिन्दुसार शुक्ला,मुखीराम,अश्वनी गैंद,विनय,विवेक शर्मा,यशपाल शर्मा,अमित आंगरा,रूबल, बिमलजीत कौर, शाकुलतना देवी, पलविंदर कौर, माया, जीवन सिंह, जगदीश सिंह, तरसेम लाल, राजिंदर सिंह, बलदेव सिंह, किरपाल सिंह, बिमला देवी, हरबंस कौर,शरणजीत कौर, गुरदयाल सिंह, मोहिंदर सिंह, रवी कांत सुमन, गुरपाल सिंह, पिंकेश वॉर, खुशवंत सिंह, मनप्रीत सिंह, हरमेश कुमार, हैरी,शम्भू, जसवीर कुमार, रोशन सिंह, इंदरजीत सिंह, तजिंदर सिंह बड़ला, हरबंस सिंह, शिव कुमार, जतिंदर कुमार,कमलजीत कौर, प्रियंका मेहमी, फुलजिंदर कुमार, कोमल प्रीत, स्वर्ण आचला, भोली रानी, बलदेव राज सुमन,गुरदयाल चंद, लखविंदर सिंह, अवतार सिंह आदि भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here