कांग्रेसी पार्षद गुरप्रीत कौर ने साथियों सहित थामा भाजपा का दामन

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। नगर निगम के वार्ड 22 से कांग्रेसी पार्षद गुरप्रीत कौर ने आज अपने साथियों समेत भाजपा में शामिल हुई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष निपुण शर्मा,पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद,पूर्व मेयर शिव सूद ने सिरोपा पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर तीक्ष्ण सूद ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने सदैव विकास को प्राथमिकता दी।

Advertisements

जिसके फलस्वरूप आज अन्य पार्टियों के लोग भाजपा से जुडक़र लोकसेवा करना चाहते है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस दिशाहीन पार्टी है, जिसने हमेशा वंशवाद को बढ़ावा दिया। आने वाले समय में पूरे देश से कांग्रेस का अस्तित्व खत्म हो जाएगा। भाजपा ऐसे लोगों का सम्मान करती है जो अपने परिवार और घर से पहले देश समाज की चिंता करते है। ऐसे समर्पित लोगों के लिए पार्टी के दरवाज़े हमेशा खुले है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष निपुण शर्मा ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि कांग्रेस ने कभी भी अपने कार्यकर्ताओं की संभाल नहीं की। लेकिन इसके विपरीत भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा अपने कार्यकर्ताओं को उचित मान-सम्मान देकर परिवार के सदस्य की तरह संभाला है। आज गुरप्रीत कौर ने पार्टी में शामिल होने का साहसिक निर्णय लिया,स्वागतयोग्य है।

उन्हें पार्टी निश्चित तौर पर सम्मान देगी। इस मौक़े पर जिला महामंत्री विनोद परमार,मीनू सेठी, पूर्व पार्षद तीर्थ राम,सतीश बावा,सुरेश भटिया,कुलवंत कौर,धर्मपाल सभरवाल,सुधीर शर्मा,जिन्दू सैनी,अनिल हंस,भारत भूषण वर्मा,चिंटू हंस,निपुण शास्त्री,महिंदर सैनी,कमल वर्मा,शिव कुमार काकू,विपुल वालिया, प्रदीप कुमर, राज कपूर बैंस, अमरजीत सिंह काला, चरणजीत सिंह, परमजीत सिंह, गुरप्रीत सिंह धामी, जसप्रीत बैंस, लवली ठाकुर, रमन शर्मा, बलविंदर सिंह, धरमजीत सिंह, मनप्रीत सिंह, उषा रानी, भोली, नछतर कौर, जसविंदर कौर,अरविंदर कौर, परमजीत कौर, जोजना आदि भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here