संविधान दिवस भारतीय इतिहास में बहुत महत्वपूर्ण दिन: सांपला

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। संविधान दिवस के उपलक्ष में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व पंजाब प्रधान विजय सांपला ने सविधान दिवस के अवसर पर बाबा साहिब अम्बेडकर को श्रद्धासुमन अर्पण किए। सविधान सभा समिति के अध्यक्ष के तौर पर बाबा साहिब अम्बेडकर ने समान न्याय, समान अवसर के मूल उद्देश्यों को पूरा किया जाने के लिए एवं बेहतर भारत के निर्माण के लिए 1949 को सविधान का पारूप बना कर पेश किया था जिसे 26 जनवरी को देश ने गणतंत्र दिवस के रूप में स्वीकार किया।

Advertisements

सांपला ने देश का सर्वोत्तम पर्व सविधान पर्व की शुभकामनाये देते हुए कहा की संविधान की वजह से ही हम अपना जीवन अमन शांति से जीते हुए उन्नति की बढ़ रहे हैं। संविधान में हर जाति-धर्म, हर वर्ग एवं महिलाओं को समान अधिकार दिए गए हैं हमें अपने संविधान का सम्मान एवं पालन करना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here