शहर के प्रतिष्ठित साहनी परिवार की बहु रुपिंदर साहनी कांग्रेस में शामिल, कैबिनेट मंत्री अरोड़ा ने किया स्वागत

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। होशियारपुर में कैबिनेट मंत्री सुन्दर शाम अरोड़ा की विकास की नीतियों से प्रभावित होकर एवं रिटायर्ड एसडीओ सुरिंदरपाल शर्मा की प्रेरणा से शहर के वार्ड नंबर 45 निवासी प्रतिष्ठित साहनी परिवार की बहु प्रिं. रुपिंदर कौर साहनी (मैरी गोल्ड स्कूल की प्रिंसिपल) व उनके पति विवेक साहनी कांग्रेस में शामिल हुए। पार्टी में शामिल होने पर कैबिनेट मंत्री सुन्दर शाम अरोड़ा ने उनका स्वागत किया।

Advertisements

इस मौके पर श्री अरोड़ा ने उनका पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि साहनी परिवार का शिक्षा एवं संगीत जगत में काफी नाम है और इनकी समाज को देन को अनदेखा नहीं किया जा सकता। कांग्रेस पार्टी ऐसे परिवारों का सदैव स्वागत एवं सम्मान करती आई है। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि साहनी परिवार कांग्रेस पार्टी की मजबूती के लिए मेहनत से कार्य करेगा। इस अवसर पर प्रिं. रुपिंदर कौर साहनी ने कहा कि श्री अरोड़ा की विकास की नीतियों से से काफी प्रभावित हैं और वे कांग्रेस से जुडऩा चाहती थी।

उन्होंने कहा कि उन्हें खुशी है कि वे श्री अरोड़ा की अगुवाई में कांग्रेस में शामिल हुईं हैं और पार्टी की मजबूती एवं विस्तार ही उनका मुख्य उद्देश्य रहेगा। इस अवसर पर नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन एडवोकेट राकेश मरवाहा, पूर्व पार्षद अवतार सिंह कपूर, मनमोहन सिंह कपूर, पूर्व एक्सियन सतीश कुमार वशिष्ट, पूर्व पार्षद बलविंदर कुमार बिंदी भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here