होशियारपुर युवा मोर्चा ने नए मतदाताओं को भाजपा के साथ जोडऩे की मुहिम की शुरू

होशियारपुर युवा भाजपा कार्यकर्ता नई वोट बनाने व सुधार करवाने वाले वोटरों के नाम वोटर सूची में करवाएंगे दर्ज: राजा सैनी
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी द्वारा वोटर सूची में पहली बार मतदान करने एवं सुधार करवाने का कार्यक्रम जारी किया गया। जिस के बाद पंजाब भाजपा युवा मोर्चा ने भी नए मतदाताओं को भाजपा के साथ जोडऩे की मुहिम शुरू कर दी है। आज नए नौजवानों की वोट बनाने के लिए होशियारपुर के युवा भाजपा प्रधान राजा सैनी की अध्यक्षता मे एक कैंप शिमला पहाड़ी चौक के नज़दीक कार्यालय मे लगाया गया। जहा पंजाब युवा भाजपा के उप-प्रधान व होशियारपुर युवा भाजपा के प्रभारी एडवोकेट अशोक सरीन हिक्की विशेष रूप से उपस्थित हुए।

Advertisements

पवित्र गुटका साहिब पकड़ युवाओं, किसानो एवं व्यापारियों से झूठ बोलने वाले कांग्रेस नेताओं को चुनावों में जवाब देगे: हिक्की

इस अवसर पर पंजाब युवा भाजपा के उप-प्रधान अशोक सरीन हिक्की ने बताया कि आज पूरे पंजाब मे भाजपा युवा मोर्चा की तरफ से वोटर सूची मे नाम दर्ज करवाने वाले युवाओं मे भारी उत्साह देखने को मिला जो साबित करता है की पवित्र गुटका साहिब पकड़ युवाओं, किसानो एवं व्यापारियों से झूठ बोलने वाले कांग्रस नेताओं को आने वाले नगर निगम के चुनावों मे जवाब देंगे। इस अवसर पर जिला भाजपा युवा मोर्चा प्रधान राजा सैनी ने कहा कि होशियारपुर युवा भाजपा के सभी कार्यकत्र्ता नई वोट बनाने व सुधार करवाने वाले वोटरों के नाम घर-घर जाकर संपर्क कर वोटर सूची में दर्ज करवाएँगे।

जिसका लाभ भाजपा को आने वाले नगर निगम चुनावों मे मिलेगा क्योंकि पंजाब की जनता एवं नौजवान घर-घर नौकरी,सस्ती बिजली,स्मार्ट फ़ोन,हाउस टैक्स प्रॉपर्टी टैक्स माफ करने जैसे कांग्रस के सैंकड़ों झूठे चुनावी वादो से परेशान हो चुकी है। इस मौक़े पर जिंदु सैनी, रजत शर्मा, कृष्ण चौधरी, करण मेहता, विकास जैनी, हनी बबर, दिलबाग सिंह मिन्हास, रमन सैनी, गौरव गुप्ता, कमल सैनी आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here