विधायक परगट सिंह ने मिट्ठापुर में युवा खिलाड़ियों को वितरित किए ट्रैक सूट और हॉकी स्टिक्स

जालंधर (द स्टैलर न्यूज़)। शनिवार को जालंधर कैंट विधानसभा हलके के विधायक परगट सिंह ने मिट्ठापुर हॉकी अकैडमी के युवा खिलाड़ियों को ट्रैक सूट्स और हॉकी स्टिक्स वितरित की। यूथ स्पोर्ट्स क्लब हॉकी मिट्ठापुर की तरफ से आयोजित सादे समारोह में युवा खिलाड़ियों की हौंसलावजाई की। युवाओं को संबोधित करते हुए विधायक परगट सिंह ने कहा कि मिट्ठापुर हॉकी की नर्सरी है, जिसने देश को कई हॉकी खिलाड़ी दिए। यहां से निकले 8 खिलाड़ी मौजूदा हॉकी टीम का हिस्सा हैं जिसमें भारतीय हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह, मंदीप सिंह, वरुण कुमार व तलविंदर सिंह भी शामिल हैं।

Advertisements

उन्होंने बताया कि मिट्ठापुर हॉकी अकैडमी प्रतिभाशाली युवाओं को आगे लाने और उनका टैलेंट और निखारे के उद्देश्य से चलाई जा रही है, जिसकी कई दिग्गज खिलाड़ी खुद देखरेख कर रहे हैं। इसके अलावा युवा खिलाड़ियों को प्रशिक्षण भी बलविंदर सिंह व सरबजीत सिंह की तरफ से दिया जा रहा है। इस मौके पर डीसीपी अमरीक सिंह पवार, अल्फा हॉकी के मालिक नितिन महाजन, जतिन महाजन, पूर्व हॉकी खिलाड़ी सुरिंदरपाल सिंह, कुलदीप सिंह, रणबीर सिंह भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here