जिला महिला मोर्चा कांग्रेस के महासचिव पद से इस्तीफा देकर दलवीर कौर ने थामा भाजपा का हाथ

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। होशियारपुर जिला महिला कांग्रेस की जनरल सेकेटरी कांग्रेस की गलत नीतिओं से आहत होकर आज अपने साथिओं समेत भाजपा में शामिल हो गई। इस मौके पर केन्देरीय राज्य मंत्री सोम प्रकाश, पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद,हिमाचल प्रदेश भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना,जिला अध्यक्ष निपुण शर्मा, पूर्व मेयर शिव सूद आदि नेताओं ने दलवीर कौर व साथिओं को पार्टी का सरोपा पहनाकर पार्टी में शामिल किया। इस मौके पर सोम प्रकाश ने साथिओं का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंदर मोदी की जनहित नीतिओं से प्रभावित होकर आज सब लोग भाजपा से जुडऩा चाहते है। ऐसे सभी लोगों का भाजपा में स्वागत है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस डूबता हुआ जहाज़ है। इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद ने कहा कि कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में आये साथी इस बात को महसूस करते है कि वह एक परिवार की पार्टी को छोड़ कर भाजपा जैसी परिवारिक पार्टी में शामिल हुए है,जहां सबको मान-सम्मान दिया जाता है।

Advertisements

खन्ना ने कहा कि भाजपा एक सर्वस्पर्शी पार्टी है जहां किसान, दलित, पिछड़े व व्यपारिक वर्गों को मान- सम्मान दिया जाता है। आने वाले समय में पंजाब में कांग्रेस का अस्तित्व भी खत्म हो जायेगा। दलवीर कौर ने कहा कि कांग्रेस में कार्यकर्ता का सम्मान नहीं किया जाता है, महिलाओं को हमेशा दरकिनार किया जाता है। कोंग्रस के पास विकास के लिए कोई रोड मैप नहीं है। देश के प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी ने प्रत्येक वर्ग के लिए लाभकारी योजनाएं चला कर सब का विकास किया है। मोदी जी की नीतिओं से प्रभावित होकर मैंने इस पार्टी में जोइनिंग की है और मैं तन-मन-धन से पार्टी की सेवा करुंगी।

इस मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विजय पठानिया, जिला महामंत्री मीनू सेठी, कुलवंत कौर, सतीश बावा, सुरेश भाटिया, धर्मपाल सभ्रवाल, जिंदू सैनी, राजा सैनी, रमन घई, उमेश जैन, विजय अग्रवाल, डा. दिलबाग राय, तीर्थ राम, अशोक कुमार शोकी, संजू अरोड़ा, अश्वनी गैंद, अमरजीत लाडी, गुरप्रीत कौर, रजनी, पलविंदर सिंह नाणी, अजय शर्मा, कमल वर्मा, यशपाल शर्मा, विपुल वालिया, मुखी राम, मोहिंदर पाल धीमान, अमित अंगरा, तरुण अरोड़ा, पंडित ओमकार नाथ, लाल चंद, गुरबख्श कौर, राम, सीता देवी, कुलविंदर कौर, राकेश कुमार, बलविंदर कौर, सपना देवी, हरमेश लाल, जट्टा शंकर, सुमन, रजत कुमार, करण, मंजीत कुमार, मन कुमार, लकी, हरप्रीत कौर, मंजीत ठाकुर, शशी पाल आदि भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here