दिल्ली पुलिस: आतंकी संगठन से जुड़े पंजाब के गुरजीत व सुखदीप तथा कश्मीर के शबीर, मोहम्मद अयूब और रियाज गिरफ्तार

दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। दिल्ली पुलिस की तरफ से बड़ी सफलता हासिल करते हुए 7 दिसंबर दिन सोमवार सुबह आतंकी संगठन से जुड़े पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए आतंकियों में से दो पंजाब और तीन कश्मीर के रहने वाले हैं। जानकारी के अनुसार दिल्ली के शकरपुर इलाके में पुलिस की स्पैशल टीम ने एनकाउंडर के दौरान इन पांच आतंकियों को गिरफ्तार किया है। ये सभी इस्लामिक और खालिस्तानी संगठन से जुड़े हुए हैं। सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार किए गए आंतकी पंजाब के है और यह सभी तरनतारन में शौर्य चक्र विजेता बलविंदर सिंह संधू की हत्या में शामिल थे।

Advertisements

गौरतलब है कि बलविंदर सिंह ने पंजाब में आतंकवाद के खिलाफ लंबी लड़ाई लड़ी थी और उनकी हत्या पिछले दिनों पंजाब के तरनतारन जिले में की गई थी। फिलहाल पुलिस द्वारा आतंकियों को गिरफ्तार करके उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस द्वारा पकड़े गए तीन संदिग्धों की पहचान शबीर अहमद, मोहम्मद अयूब पठान और रियाज के तौर पर हुई है, वहीं पंजाब के गुरजीत सिंह व सुखदीप सिंह के रूप में हुई है।

वहीं इस एनकाउंडर को लेकर डीएसपी स्पैशल सैल प्रमोद कुशवाहा ने कहा कि दिल्ली के शकरपुर इलाके में मुठभेड़ के बाद पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से दो पंजाब से है और तीन कश्मीर से हैं और इनसे हथियार भी बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार नार्को टेररिज्म के लिए इस समूह को आईएसआई का समर्थन हासिल था और आतंकी संगठन के नाम की पुष्टि होनी अभी बाकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here