सरकारी कॉलेज में गल्र्ज होस्टल और पुस्तकालय का काम जल्द होगा मुकम्मल: कैबिनेट मंत्री अरोड़ा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ने स्थानीय सरकारी कॉलेज में निर्माण अधीन गर्लज़ होस्टल और पुस्तकालय के काम के लिए 2,37,50,000 रुपए का चैक सौंपते हुए कहा कि पंजाब सरकार द्वारा इन दोनों अहम प्रोजैक्टों का काम जल्द मुकम्मल करवा कर उच्च शिक्षा हासिल कर रहे विद्यार्थियों को बड़ी सुविधा प्रदान की जायेगी। कॉलेज के प्रिंसिपल और अन्य स्टाफ सदस्यों की मौजुदगी में चैक सौंपते हुए उद्योग मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि दोनों प्रोजैक्टों को 31 मार्च 2021 तक मुकम्मल कर लिया जायेगा। उन्होंने कहा कि इन दोनों प्रोजैक्टों, जिनकी कुल लागत 6.60 करोड़ के करीब है, के लिए ज़रुरी फंड समय-समय पर मुहैया करवाए जा रहे हैं, जिससे इन प्रोजैक्टों को जल्द से जल्द मुकम्मल करवाया जा सके। उन्होंने बताया कि 4.19 करोड़ रुपए की लागत के साथ बन रहे गर्लज़ होस्टल के निर्माण के उपरांत 100 से अधिक लड़कियों के होस्टल में रहने की सुविधा हो जायेगी और 2.41 करोड़ रुपए की लागत के साथ बन रहे अत्याधुनिक सुविधाओं वाला पुस्तकालय उच्च शिक्षा हासिल कर रहे विद्यार्थियों के लिए मील पत्थर साबित होगा।

Advertisements

प्रोजैक्टों सम्बन्धी अन्य जानकारी देते हुए उद्योग मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बुनियादी ढांचे की मज़बूती के लिए बड़े स्तर पर कार्य किए गए हैं, जिनमें 12 नये सरकारी कॉलेजों की स्थाप्ति और 8 कॉलेजों की इमरतें निर्माण अधीन हैं। सुंदर शाम अरोड़ा ने सरकारी कॉलेज होशियारपुर में ज़रुरी बुनियादी ढांचे की स्थाप्ति सम्बन्धी वचनबद्धता को दोहराते हुए कहा कि पहली 2 किस्तों में 1 करोड़ रुपए और 50 लाख रुपए उक्त दोनों प्रोजैक्टों के लिए दिए जा चुके हैं और बकाया फंड भी समय पर मुहैया करवाए जाएंगे। इस मौके पर अन्यों के अलावा और इंचार्ज प्रिंसिपल डा. अविनाश कौर, रिटायर्ड प्रिंसिपल डा. परमजीत सिंह, रिटायर्ड प्रिंसिपल सतनाम सिंह, भारती सेठी, डा. राजेश कुमार डोगरा, डा. जसविन्दर कौर, डा. जसवीरा मिनहास, परविन्दर कौर आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here