योग साधन आश्रम में मनाया स्वामी मुलख राज जी महाराज का चार दिवसीय जन्मोत्सव

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। योग साधन आश्रम होशियापुर के आचार्य चंद्रमोहन अरोड़ा के मार्गदर्शन में स्वामी मुलख राज जी महाराज का चार दिवसीय जन्मोत्सव मनाया जा रहा है| जिसके तहत आज भक्तों का मार्गदर्शन करते हुए योगाचार्य चंद्रमोहन अरोड़ा जी ने कहा कि स्वामी मुलख राज जी ने योग के प्रचार में अहम भूमिका निभाई| उन्होंने कहा कि उन्होंने होशियारपुर शहर सहित कई स्थानों पर योग आश्रमों की स्थापना की | यहां पर लाखों लोग योग सीख कर अपने आप को निरोग रख रहे हैं | उन्होंने कहा कि स्वामी मुलख राज जी के शिष्य योगाचार्य चमन लाल जी महाराज ने अपने गुरु की विद्या को घर-घर तक पहुंचाया ताकि लोग इस विद्या का लाभ उठा सकें|

Advertisements

उन्होंने बताया कि कॉलेज के प्रिंसिपल होने के बावजूद वह  स्वयं  गली गली  घूम कर  लोगों को  योग के लाभ बताते थे|उन्होंने कहा कि  महापुरुष धरती पर  एक विशेष कार्य के लिए  अवतरित होते हैं | इसी के तहत स्वामी मुलख राज तथा योगाचार्य सदगुरुदेव चमन लाल जी महाराज  ने  योग का प्रचार किया| उन्होंने कहा कि योग के द्वारा हम शरीर मन व बुद्धि को स्वस्थ रख सकते हैं |उन्होंने कहा कि हमें अपने बच्चों को छोटी उम्र से ही योग की तरफ लगाना चाहिए ताकि उन्हें दवाइयों से दूर रखा जा सके |उन्होंने बताया कि योग आश्रम में योग निशुल्क सिखाया जाता है तथा वे चाहते हैं कि अधिक से अधिक लोग इस विद्या को सीख कर अपने आप को तंदुरुस्त रखें| इस मौके पर भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे| 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here