26 जनवरी के अवसर पर होशियारपुर में होगी ऐतिहासिक ट्रैक्टर परेडः हरबंस संघा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)।आज़ाद किसान ​कमेटी दोआबा (होशियारपुर) की मीटिंग सुतैहरी रोड, रिलायन्स के शोरूम के आगे अलग-अलग धरनों से आये लीडर जैसे कि टोल प्लाज़ा लाचोवाल, नंगल शहीदां से जियो तथा रिलायन्स के शोरूमों के धरनों की मीटिंग मास्टर हरबंस सिंह संघा की अध्यक्षता में की गई।

Advertisements

इस मीटिंग में 26 जनवरी को होशियारपुर में होने वाली ट्रैक्टर परेड की रूपरेखा तैयार की गई। यह परेड सुबह 9ः30 बजे पुरहीरां चौंक से शुरू होकर फगवाड़ा चौंक होती हुई गर्वमैंट कॉलेज, प्रभात चौंक से बस स्टैंड, घंटा घर से रेलवे रोड, बालकृष्ण रोड, मालरोड से होती हुई मिनी सकतरेत डी.सी. दफ्तर के आगे रूकेगी तथा उसके बाद वापिस डी.ए.वी. कालेज से अमल हस्पताल से फतेहगढ़ चौंक माननीय कैबिनेट मन्त्री सुन्दर शाम अरोड़ा के निवास के सामने से सैशन चौंक से सुतैहरी रोड होकर रिलायन्स के शोरूम के आगे समापत होगी। यह ट्रैक्टर परेड शान्तिपूर्वक तथा देश भक्ति के जज़्बे से भरपूर होगी।

प्रधान हरबंस सिंह संघा ने यह भी जानकारी दी कि यह परेड होशियारपुर के इतिहास में पहली बार निकाली जा रही है। परेड समाप्त होने के बाद रिलायन्स दफ्तर के आगे संघा द्वारा समूह मज़दूरों/किसानों/ मुलाज़मों/दुकानदारों का धन्यवाद किया जायेगा।इस मीटिंग में शामिल कुलभूषण प्रकाश सिंह मोना कलां, तरसेम सिंह नागरा, सुखपाल सिंह काहरी, बलविन्द्र सिंह सोढी, दिलबाग सिंह, सुरजीत सिंह, लखविन्द्र सिंह लक्खी, ज्ञान सिंह भलेठू, आर.एस.बाजवा, अकबर सिंह, राम सिंह, जगदीश सिंह, रणधीर सिंह टोल प्लाज़ा लाचोवाल, दयाल सिंह, मंगत सिंह, किशन सिंह, सतनाम सिंह, सोहन सिंह सरपंच, मलकीत सिंह, बलजीत सिंह, जोगा सिंह, शाम सिंह, धर्मजीत पाल, अश्विनी पराशर तथा मनवीर सिंह भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here