कैबिनेट मंत्री अरोड़ा की दूरगामी सोच और गूढ़ रणनीति से संभव हुई कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत: एडवोकेट मरवाहा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। होशियारपुर में लंबे समय के बाद पहले नगर परिषद व अब नगर निगम में कांग्रेस का स्पष्ट बहुमत आना कैबिनेट मंत्री सुन्दर शाम अरोड़ा की दूरगामी सोच और गूढ़ रणनीति से ही संभव हुआ है। इसके लिए सभी विजेता उम्मीदवार जहां बधाई के पात्र हैं वहीं शहर की जनता का भी विशेष आभार है, जिन्होंने कांग्रेस की विकास एवं जनभलाई की योजनाओं पर मोहर लगाई है।

Advertisements

यह विचार नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन एडवोकेट राकेश मरवाहा ने वोटरों एवं कार्यकर्ताओं का जीत दिलाने के लिए धन्यवाद करते हुए व्यक्त किए। इस मौके पर एडवोकेट राकेश मरवाहा ने बताया कि जनता ने कांग्रेस को जीत दिलाकर साबित कर दिया है कि जीत सदैव सच्चाई और जनता से किए वायदे पूरा करने वालों की होती है तथा कांग्रेस ने सत्ता संभालते ही अपने वायदों को पूरा करने का जो सिलसिला जारी रखा व बिना भेदभाव विकास कार्य करवाए जा रहे हैं वे मिसाल हैं। प्रदेश की कैप्टन सरकार की जनहितैषी नीतियों के कारण ही आज पंजाब पुन: पटड़ी पर लौटा है तथा खुशहाली की और बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि होशियारपुर में जनता ने विकास किसे कहते हैं होता हुआ देखा है तथा महसूस किया है। जिसके बलबूते पर ही कांग्रेस पूरे विश्वास के साथ चुनाव मैदान में उतरी थी। जनता ने कांग्रेस की विकास एवं जनभलाई योजनाओं पर न केवल मोहर लगाई है बल्कि शहर के विकास एवं सुन्दरता को भी पुख्ता किया है। उन्होंने कहा कि कैबिनेट मंत्री सुन्दर शाम अरोड़ा जिन्होंने नगर निगम में कांग्रेस का मेयर बनाने और शहर के विकास का सपान देखा व उसे सच करने के लिए दिन-रात कठिन मेहनत की व कार्यकर्ताओं को भी इस पथ पर चलाते हुए ऐसी रणनीति के तहत काम किया कि जनता ने कांग्रेस के पक्ष में एक तरफा फतवा दे दिया। जिसकी बदौलत कांग्रेस पूर्ण रुप से स्पष्ट बहुमत से नगर निगम में आने में कामयाब हुई। उन्होंने एक बार फिर शहर की जनता और कार्यकर्ताओं को कांग्रेस को जिताने के लिए बधाई दी एवं धन्यवाद किया। एडवोकेट मरवाहा ने कहा कि अब समस्त पार्षद शहर की भलाई के लिए कैबिनेट मंत्री अरोड़ा की अगुवाई में शहर के विकास के लिए प्रयासरत रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here