शहरवासियों ने कांग्रेस की विकास की नीतियों पर लगाई मोहर: हरीश आनंद

harish-anand-distt-congress-committee-hoshiarpur (1)

होशियारपुर। कांग्रेस पार्टी की ऐतिहासिक जीत पर खुशी व्यक्त करते हुए वार्ड 3 से कांग्रेसी नेता व समाज सेवी हरीश आनंद ने कहा कि शहर वासियों ने कांग्रेस की विकास की नीतियों पर मोहर लगाकर शहर के और विकास को सुनिश्चित किया है।

Advertisements

उन्होंने कहा कि कैबिनेट मंत्री सुन्दर शाम अरोड़ा, जिला अध्यक्ष डा. कुलदीप नंदा, एडवोकेट राकेश मरवाहा व जिले के समस्त कांग्रेसी विधायकों व नेताओं तथा कार्यकर्ताओं की अथाह मेहनत से कांग्रेस ने इस जीत से इतिहास रचा है। हरीश आनंद ने कहा कि कांग्रेस की नीतियां सदैव विकास की नीतियां रही हैं और इन्हीं नीतियों पर चलते हुए कांग्रेस जनता के दिलों पर राज करती है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की इस जीत ने झूठ व गुमराह करने की राजनीति करने वालों को करारा जवाब दिया है तथा इस जीत से कांग्रेस के हरेक कार्यकर्ता का मान एवं हौंसला बढ़ा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here