भाजपा सरकार के तीन साल: मोदी के नेतृत्व में भारत हुआ गौरवांनवित

better-think-new-advt-hoshiarpur

BJP-three-years-celebration-centre-govt-hoshiarpur

-जिला प्रधान डा. रमन घई की अगुवाई में सबका विकास सबका साथ के तहत कार्यक्रम आयोजित-
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भाजपा की केंद्र सरकार के तीन साल पूरे होने के संबंध में गार्डन कोर्ड में सबका का विकास सबका साथ नारे के तहत एक कार्यक्रम का आयोजन जिला प्रधान डा. रमन घई की अगुवाई में किया गया। इस मौके पर केन्द्रीय राज्य मंत्री एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विजय सांपला, राष्ट्रीय भाजपा के उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना व पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद विशेष तौर से उपस्थित हुए। कार्यक्रम में मंच का संचालन महासचिव गोपी चंद कपूर ने किया।
पंजाब भाजपा अध्यक्ष विजय सांपला ने कहा कि हमारी केंद्र में भाजपा की सरकार का तीन साल का रिपोर्ट कार्ड है जो हम जनता की अदालत में लाए हैं। उन्होंने कहा कि इससे पहले मोदी सरकार की योजनाओं के बारे में जागरुक करने के लिए पूरे भारत में लगभग 200 जगहों पर लगाए गए थे। उन्होंने बताया कि आज मोदी सरकार के प्रयत्नों से पूरे विश्व में भारत को एक अलग मुकाम मिला है और आज कई देश भारत के साथ आर्थिक संबंध कायम करना चाहते हैं जिसका

Advertisements

सीधे व असीधे तौर पर भारत को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि आज हर क्षेत्र में भारत अग्रसर है और वह दिन दूर नहीं जब पूरी दुनिया में भारत एक विश्व ताकत बन कर उभरेगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि वह इन जन कल्याण योजनाओं का लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि पहली सरकार के दौरान हर 10 दिन बाद एक घोटाला निकलता था और अब भाजपा की सरकार में हर 10 दिन बाद एक नई योजना जन कल्याण के लिए लाई जा रही है। यह अपने आप में बड़ी बात है। इस मौके डॉ. रमन घई ने कहा कि हम सभी लोगों को इन योजनाओं का लाभ हर जरूरतमंद तक पहुंचाना चाहिए। उन्होंने केन्द्र सरकार की बीमा योजना के अलावा फसल बीमा योजना, जनधन योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना व योगा को हर घर तक पहुंचाने के लिए कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन जन कल्याण योजनाओं के संबंध में जनता को आने वाले दिनों में जागरुक किया जाएगा। इस मौके जिला भाजपा अध्यक्ष डॉ. रमन घई, जिला प्लानिंग बोर्ड के चेयरमैन जवाहर खुराना, प्रदेश भाजपा सचिव अनिल सच्चर, मेयर शिव सूद, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आनंदबीर, जिला महामंत्री गोपी चंद कपूर, गौरव वालिया, कुलभूषण सेठी, सचिव एडवोकेट डी.एस. बागी, मंडल अध्यक्ष मनोज शर्मा,

BJP-three-years-celebration-centre-govt-hoshiarpur

narula-lehanga-house-bassi-khawaju-hoshiarpur

अश्विनी ओहरी, एडवोकेट मनजिंदर सिंह बेदी, किसान मोर्चा अध्यक्ष बलबीर सिंह अजड़ाम, महिला मोर्चा अध्यक्ष पार्षद मीनू सेठी, युवा मोर्चा अध्यक्ष रोहित सूद हनी, स्पोर्टस सैल अध्यक्ष गौरव शर्मा, व्यापार सैल अध्यक्ष तरसेम गुप्ता, डा. पंकज शर्मा, रामदेव यादव, यशपाल शर्मा, अश्विनी चोपड़ा, यशू जैन, मयंक शर्मा, जसबीर कौर, स्वर्ण कौर, चंचला देवी, रितिश अग्रवाल सही सैंकड़ों की संख्या में भाजपा वर्कर मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here